ब्रॉक लैसनर द्वारा कंपनी छोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा

रैसलिंग आईएनसी ने हाल ही में कोर्ट ब्रायर का इंटरव्यू लिया। ये मेजर लीग रैसलिंग के सीईओ हैं। इन्होंने ब्रॉक लैसनर के बारे में एक बड़ी बात का खुलासा किया है। उनका कहना था कि जब 2005 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी की तो उनका मुकाबला बतिस्ता या अंडरटेकर के साथ होना था। रैसलमेनिया 20 में गोल्डबर्ग के साथ मैच के बाद ब्रॉक लैसनर ने WWE छोड़ दी थी। और क्राउड ने इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था। इसके बाद बीस्ट ने NFL टीम में जगह बनाने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होंने ये निर्णय लिया की वो अब WWE में वापसी से करने से पहले न्यू जापान प्रो रैसलिंग में हाथ आजमाएंगे। इसके बाद उन्होंने 2012 में WWE में वापसी की। कोर्ट ब्रायर ने खुलासा किया कि, कंपनी लैसनर को स्मैकडाउन में वापस लाना चाहती थी और यहां पर अंडरटेकर और बतिस्ता के साथ उनकी फाइट होने वाली थी। और ये मामला 2005 में हुआ था। कोर्ट ने कहा कि," मैं ब्रॉक और बतिस्ता को पसंद करता। विंस मैकमैहन की ये चाल अच्छी थी। और ये पैसे वाला मैच होता। बतिस्ता को भी कुछ अलग यहां पर चाहिए था। क्योंकि ब्रॉक लैसनर उनसे कहीं ज्यादा फिट थे। ये आइडिया इसलिए भी अच्छा था क्योंकि बतिस्ता इस ब्रांड को छोड़ने वाले थे और यहां पर ब्रॉक लैसनर का यहां पर राज हो जाता।" ये प्लान काफी अच्छा था। ये एक मनी मैच होता। रैसलमेनिया में भी इस मैच को फैंस काफी पसंद करते। लेकिन विंस मैकमैहन ने इसे बदल दिया। क्योंकि विंस मैकमैहन ब्रॉक लैसनर को इतनी जल्दी फ्यूचर नहीं बनाना चाहते थे वैसे अब इस समय बतिस्ता की WWE में वापसी को लेकर कोई खबर नहीं हैं। ब्रॉक लैसनर इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन को नो मर्सी में हराकर उन्होंने ये टाइटल डिफेंड किया था। और लैसनर अब टीएलसी पीपीवी के बाद वापस आएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications