ECW के दिग्गज की घर में मिली लाश, मौत की वजह पर सस्पेंस बरकरार

Ankit

रैसलिंग वर्ल्ड में एक बार फिर से सनसनी फैल गई है, क्योंकि एक और ECW के दिग्गज की लाश उनके घर में मिली। ECW के दिग्गज रॉकिन रेबल और उनकी पत्नी अपार्टमेंट में मृत अवस्था में मिले। CBS Philadelphia की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है कि ये मर्डर है या फिर आत्महत्या। PW Insider और Wrestling Inc की पुख्ता रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 52 साल के शख्य ECW और इंडी सर्किट के दिग्गज रॉकिन रेबल हैं। रेबल ने प्रोफेशनल रैसलिंग में 1988 में डेब्यू किया था। WWE हॉल ऑफ फेमर, द रॉक एंड रॉल ने रेबल को ट्रेनिंग दी है। रेबल को ECW और CZW में ज्यादा पंसद किया गया है। रेबल नॉर्थ ईस्ट लैडेंज थे जबकि नॉर्थ ईस्ट रैसलिंग के वैटरन। रेबल को साल 2015 में मिड पैन रैसलिंग ऐलाइंस में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। ये पहला मौका नहीं है जब ECW के लैजेंड के साथ ऐसा हुआ है इससे पहले क्रिस बैनवो अपने ही घर में मृत अवस्था में मिले थे। इस केस पर जांच चल रही है। अभी तक इस जांच पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना है कि इसके पीछे रेबल की पत्नी का हाथ है लेकिन कुछ ने रेबल को इसका दोषी बताया है। CBS की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 6:30 बजे जब फैमिली मेंबर ने दोनों को देखा उसके बाद उन्होंने 911 पर फोन किया। पुलिस के मुताबिक ये मर्डर है या सुसाइड इसका अंदाजा नहीं लगाया जा रहा है क्योंकि अभी तक उन्हें कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक बच्चे घर पर ही थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पड़ोसियों के मुताबिक ये घर में ही थे और परिवार में कुछ दिक्कत चल रही थी। "कुछ तेज आवाजें घर से आ रही थी लेकिन जिस भाषा का प्रयोग हो रहा था वो काफी बेकार थी।" खैर, अभी तक इस केस की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले दिनों में इस केस को सुलझा लिया जाएगा।

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications