"दो साल पहले हमने हमारी ड्रीम जॉब को खोया था"- भारतीय Superstars ने WWE से दो साल पहले रिलीज होने को लेकर किया भावुक ट्वीट

Ujjaval
भारतीय WWE सुपरस्टार्स ने फैंस को दिया अहम संदेश
भारतीय WWE सुपरस्टार्स ने फैंस को दिया अहम संदेश

Bollywood Boyz: पूर्व WWE सुपरस्टार्स बॉलीवुड बॉयज़ उर्फ सिंह ब्रदर्स (Bollywood Boyz aka Singh Brothers) ने हाल ही में फैंस को एक भावुक संदेश दिया। 2 साल पहले उन्हें WWE से रिलीज किया गया था और उन्होंने इसी चीज़ को लेकर ट्वीट किया। सिंह ब्रदर्स ने 205 Live पर सफलता हासिल की और फिर जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ भी काम किया था।

Ad

थोड़े समय पहले ही बॉलीवुड बॉयज़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल ट्वीट किया। इसी बीच भारतीय सुपरस्टार्स ने WWE से रिलीज होने को लेकर बात की और बताया कि दो सालों में उन्होंने काफी सुधार किया है। उन्होंने यहां फैंस को प्रेरणा देने की कोशिश की और अपने ट्वीट में लिखा,

"दो साल पहले इसी महीने हमने हमारी ड्रीम जॉब (WWE) को खोया था। इन दो सालों में हमने सीखा है कि चीज़ों पर भरोसा रखना चाहिए और सोचना चाहिए लेकिन मेहनत भी करनी चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं, आपको अपने रास्ते पर चलना चाहिए। यह चीज़ तब ही सफल नहीं होती, जब आप विश्वास रखना बंद कर देते हैं। आपके पंजाबी लड़के हमेशा ही आगे आते हैं।"

आप नीचे उनका ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

Gurv Sihra ने Triple H को WWE में सफलता का श्रेय दिया

Wrestling Inc को थोड़े समय पहले गुर्व सिहरा (सुनील सिंह) ने इंटरव्यू दिया था। इसी बीच उन्होंने ट्रिपल एच की तारीफ की थी। साथ ही बताया था कि उनके कारण ही बॉलीवुड बॉयज़ को सफलता मिली। उन्होंने कहा,

“यह हमारे लिए खास चीज़ थी। खासकर उस समय CWC में आना और फिर 205 Live के शोज़ करना बढ़िया था। अगर हंटर (ट्रिपल एच) 205 Live या CWC के बारे में नहीं सोचते, तो मुझे नहीं लगता कि आज हमारे पास कोई काम होता। वो हमारी शुरुआत थी। वो कहते हैं कि हर चीज़ एक कारण से होती है और मेरे और हर्व के लिए यह कारण 205 Live शो की शुरुआत थी। हमें यहां से CWC में जाने में मदद मिली।"
youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications