पूर्व भारतीय WWE Superstar ने 2023 को बताया अपना सबसे जबरदस्त साल, दिग्गजों से मिली तारीफ को भी किया याद

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया खास मैसेज
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया खास मैसेज

Bollywood Boyz: WWE ने बॉलीवुड बॉयज़ उर्फ सिंह ब्रदर्स (Bollywood Boyz aka Singh Brothers) को 2021 में रिलीज कर दिया था। इसके बाद से वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर लगातार प्रभावित करते आ रहे हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार और बॉलीवुड बॉयज़ टीम के सदस्य हर्व सिहरा उर्फ समीर सिंह (Harv Sihra aka Samir Singh) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस को एक दिल छू लेने वाला संदेश दिया।

Ad

उन्होंने यहां 2023 में अपने सफर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि यह साल उनके लिए सबसे अच्छा रहा है। उन्होंने कहा,

"WWE से जाने के बाद 2023 हमारे के लिए अभी तक का सबसे अच्छा साल रहा है। हमने इस साल 5 अलग-अलग देशों में रेसलिंग की और इसमें एक 30 साल बाद जमैका में हुआ पहला प्रो रेसलिंग शो भी शामिल है। हमें 2 बार के DEFY टैग टीम चैंपियंस बनने पर गर्व है। हमने कनाडा और ट्रिनिडैड में कई टाइटल्स जीते। हमने Dynamite, Rampage, AEW Dark, AEW Elevation, ROH और GCW में कई सारी अपीयरेंस दी। हमने इस धरती पर मौजूद सबसे जबरदस्त टैग टीमों के साथ काम किया। सभी मुकाबले और सभी का तरीका अलग तरह का था।"
Ad

पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार Harv Sihra ने दिग्गजों से मिली सराहना के बारे में भी बात की

हर्व सिहरा ने कुछ दिग्गजों से शाबाशी मिलने वाले मोमेंट्स को भी याद किया। उन्होंने यहां ब्रेट हार्ट और मार्क हेनरी के साथ शेयर किए गए जबरदस्त पल के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा,

"हमारे मन में बिजनेस के सबसे बड़े दिग्गजों और नामों के लिए काफी ज्यादा सम्मान है। इसमें तीन सबसे ज्यादा यादगार पल देखने को मिले। हमें कैलगरी के विक्टोरिया पवेलियन में Billington Bulldogs के खिलाफ हुए 25 मिनट के मैच के बाद ब्रेट हार्ट की ओर से खड़े होकर सराहना मिली थी। हमें स्टैंपीड रेसलिंग का हिस्सा रह चुके गैरी मोरो से काफी तारीफें मिली। जमैका में हमारे काम के लिए मार्क हेनरी ने हमारी तारीफ की। इन मोमेंट्स को आप खरीद नहीं सकते हैं और यह हमेशा ही आपके दिल में रहने वाले हैं। यही वो पल हैं, जो हमें याद दिलाते हैं कि हमें महानता को हासिल करने के लिए भागते रहना है।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications