WWE के पूर्व भारतीय Superstar ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर की साझा, देखें 2 साल की मेहनत का नतीजा

Ujjaval
WWE के पूर्व सुपरस्टार ने फिजिक में किया सुधार
WWE के पूर्व सुपरस्टार ने फिजिक में किया सुधार

Samir Singh: WWE के पूर्व भारतीय सुपरस्टार समीर सिंह उर्फ हर्व सिहरा ने हाल ही में एक शानदार तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस फोटो में अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया और फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की। दोनों ही तस्वीरों में उनकी फिजिक में आया बड़ा फर्क दिखाई दे रहा है।

पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार ने दो साल के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर पोस्ट की

हर्व अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव दिखाई देते हैं। वो अपने रेसलिंग करियर से जुड़ी अपडेट्स देते हैं और कई बार दूसरे सुपरस्टार्स के साथ फोटो शेयर करते हैं। अभी वो काफी अच्छे शेप हैं और वो कुछ सालों पहले तक ऐसे शेप में नहीं थे। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की और एक में वो साधारण शेप में नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर वो एक जबरदस्त शेप में दिखाई दे रहे हैं और साफ तौर पर नजर आ रहा है कि उन्होंने पिछले दो सालों में अपने शरीर पर मुख्य रूप से ध्यान दिया है। उन्होंने इस तस्वीर द्वारा कई लोगों को प्रेरित करने की कोशिश की और एक शानदार कैप्शन लिखा,

"दोनों तस्वीरों में पूरे दो साल का फर्क है। अगर किसी को आज उम्मीद चाहिए तो ध्यान रखें कि कोई चीज़ स्थिरता को नहीं हरा सकती है।"

यह रही उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट:

हर्व की इस पोस्ट पर उनके भाई गुर्व सिहरा (सुनील सिंह) और मैट कार्डोना (जैक रायडर) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मैट ने कमेंट करते हुए लिखा,

"मुझे लगता है कि आप अपने शरीर का शेप इसलिए खराब करते हैं, ताकि आप फिर से शेप में आ सकते हैं और चीज़ों को दोहरा सकें।"

उनके भाई और पूर्व 24/7 चैंपियन गुर्व ने लिखा,

"शानदार! बहुत अच्छा काम किया भाई। मुझे तुम्हारे ऊपर गर्व है।"

हर्व और गुर्व ने WWE में सिंह ब्रदर्स और बॉलीवुड बॉयज नाम से जबरदस्त सफलता हासिल की थी। वो जिंदर महल के साथ नजर आते थे और बाद में उन्होंने 205 Live शो पर भी लगातार काफी समय तक काम किया। हालांकि, बजट कट्स की वजह से उन्हें रिलीज किया गया और दोनों अभी इंडिपेंडेंट सर्किट पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।