WWE में परफॉर्म करने वाली भारत की पहली महिला रेसलर जल्द मां बनेंगी, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

WWE में भारतीय सुपरस्टार कविता देवी ने बहुत नाम कमाया
WWE में भारतीय सुपरस्टार कविता देवी ने बहुत नाम कमाया

WWE में भारतीय सुपरस्टार कविता देवी (Kavita Devi) ने बहुत नाम कमाया। इस साल 19 मई को WWE ने कविता देवी को रिलीज कर दिया था। इसके बाद फैंस काफी नाखुश नजर आए। अब कविता देवी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। कविता देवी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर किया। कविता देवी ने शानदार तस्वीर भी पोस्ट की। कविता ने इस दौरान #newlife और #motherlove भी कैप्शन में लिखा।

Ad
Ad

WWE ने इस साल मई में भारतीय सुपरस्टार कविता देवी को रिलीज कर दिया था

WWE ने साल 2017 में कविता देवी को साइन किया था। इसके बाद लगातार NXT में कविता देवी ने अच्छा परफॉर्म किया। कविता देवी भारत से आने वाली पहली महिला प्रो रेसलर हैं, जिन्हें WWE में काम करने का मौका प्राप्त हुआ था। कविता देवी भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग एथलीट भी रही हैं और उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।

कविता देवी ने NXT विमेंस डिवीजन में काफी अच्छा काम किया था। ऐसा लगा कि जल्द ही उनकी मेन रोस्टर में एंट्री होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस साल उन्हें कंपनी ने अचानक रिलीज कर दिया था। हालांकि वो कुछ समय से WWE रिंग में नजर नहीं आईं थी। कविता देवी ने खुद कहा था कि घरेलू दिक्कतों की वजह से वो इस समय परफॉर्म नहीं कर रही हैं।

कविता देवी ने रेसलिंग में अपने फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है। इस बार जरूर उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी। अब जल्द ही कविता देवी मां बन जाएंगी। शायद इसके बाद ही वो अपने फ्यूचर को लेकर कोई बड़ा अपडेट दे सकती हैं। कविता देवी का रेसलिंग में अब बड़ा नाम हो गया है। WWE में शायद उनकी एंट्री अब नहीं होगी लेकिन AEW में वो फ्यूचर में नजर आ सकती है। AEW द्वारा अच्छा ऑफर कविता देवी को दिया जा सकता है। कविता देवी की वजह से AEW भारत में अच्छा बिजनेस कर सकता है। अब देखना होगा कि कविता देवी रिंग में कब वापसी करेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications