WWE के पूर्व भारतीय Superstar ने Veer Mahaan को लेकर दिया बड़ा बयान, दी बहुत ही अहम सलाह

WWE के पूर्व भारतीय सुपरस्टार ने वीर महान पर प्रतिक्रिया दी
WWE के पूर्व भारतीय सुपरस्टार ने वीर महान पर प्रतिक्रिया दी

WWE WrestleMania 38 के बाद भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने रॉ (Raw) के एपिसोड में रिटर्न किया था। इसके बाद से ही वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड बॉयज के सदस्य और पूर्व WWE सुपरस्टार सुनील सिंह (गुर्व सिहरा) ने महान के बारे में बात की।

Ad

WWE के पूर्व सुपरस्टार ने वीर महान के रिटर्न को लेकर प्रतिक्रिया दी

कुछ समय पहले सुनील सिंह का Wrestling Inc. के राज गिरी के साथ इंटरव्यू देखने को मिला था और इस दौरान उन्होंने कई चीज़ों को लेकर बात की। उन्होंने यहां वीर महान के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है। आप वही करते हो, जो आपको मिलता है और आप उसे पूरी मेहनत से करते और फिर आप दूसरी चीज़ों की ओर जा सकते हो, आप समझ रहे हैं, मैं क्या करना चाहता हूँ? वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनकर Raw में डेब्यू या रिटर्न कर चुके हैं। उनके लिए सबसे अच्छी चीज़ वही रहेगी जो वो अभी कर रहे हैं क्योंकि अगर वो इसी तरह काम करते रहे तो फिर आगे जाकर वो चीज़ों को बदल सकते हैं और अगले कैरेक्टर में जा सकते हैं या वो किसी भी चीज़ में घुस सकते हैं।

सुनील सिंह के WWE करियर में भी बड़ा बदलाव आया था। वो बॉलीवुड बॉयज से सिंह ब्रदर्स बने थे। उन्होंने कहा कि वीर महान के लिए मिल रहे मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करना जरुरी है। उन्होंने कहा:

“हमारे लिए 205, NXT और CWC में बॉलीवुड बॉयज़ के रूप में नजर आने से लेकर द सिंह ब्रदर्स बनने तक का सफर काफी मुश्किल था। हमसे हमारे कॉस्ट्यूम्स को लिया गया और हम सिर्फ स्लैक्स या शर्ट, ब्लैक पैंट्स पहनते हुए दिखाई दिए। यह काफी अजीब चीज़ थी लेकिन आपको ऐसा करना पड़ता है और उसे बेहतर तरीके से निभाना पड़ता। वीर महान अभी जो कर रहे हैं, वो उनके लिए सही है क्योंकि अभी वो इस बिजनेस में काफी नए हैं।"

अभी महान काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे जाकर भारतीय सुपरस्टार को काफी जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications