"डॉन को पकड़ना..."- भारतीय सुपरस्टार्स ने WWE दिग्गज Undertaker द्वारा Bray Wyatt के कान में कही गई मजेदार बात का किया खुलासा

Pankaj
WWE Raw में द अंडरटेकर ने दिखाया जलवा
WWE Raw में द अंडरटेकर ने दिखाया जलवा

The Undertaker: WWE Raw के एपिसोड में द अंडरटेकर (The Undertaker) ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल पूरी तरह उन्होंने क्या कहा ये किसी को नहीं पता। अब सभी अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा होगा। हालांकि भारतीय सुपरस्टार्स बॉलीवुड बॉयज (Bollywood Boyz) ने बता दिया है कि टेकर ने क्या कहा।

Ad

दरअसल आपको पूरी बात समझ नहीं आ रही होगी। हम आपको पूरा क्लियर करते हैं। Raw की 30वीं सालगिरह इस बार मनाई गई और अंडरटेकर ने एंट्री की। यहां एलए नाइट का सैगमेंट हुआ। उन्होंने ब्रे वायट के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद अमेरिकन बैडएस के गीमिक में टेकर ने एंट्री की।

नाइट ने इसके बाद टेकर की बेइज्जती भी की। कुछ देर बाद ब्रे वायट ने अपने अंदाज में एंट्री की। नाइट रिंग में भाग गए। टेकर ने उनकी गर्दन पकड़ी और फिर ब्रे को सौंप दिया। वायट ने नाइट को सिस्टर एबीगेल दे दिया। इसके बाद टेकर ने ब्रे के कान में कुछ कहा और फिर चले गए।

Ad

ट्विटर पर Wrestling INC के फाउंडर राज गिरी ने टेकर और वायट का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पूछा कि टेकर ने ब्रे को क्या कहा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसका गलत जवाब देना है। बॉलीवुड बॉयज ने इसका जवाब दिया। बॉलीवुड बॉयज ने कहा,

'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है'
Ad

WWE ने साल 2021 में बॉलीवुड बॉयज को कंपनी से निकाल दिया था

आपको बता दें WWE में बॉलीवुड बॉयज ने बहुत अच्छा काम किया था। हालांकि कंपनी ने उन्हें जून, 2021 में रिलीज कर दिया था। बॉलीवुड बॉयज को कई लोग WWE में सुनील और समीर सिंह के नाम से जानते होंगे। इन दोनों ने जिंदर महल के साथ बहुत लंबे समय तक काम किया। साल 2017 में जिंदर ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। महल की इस जीत में सुनील और समीर का भी योगदान रहा था। दोनों अब इंडिपेंडेंट सर्किट में अपने असली नामों गुर्व सिहरा (सुनील सिंह) और हर्व सिहरा (समीर सिंह) से काम करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications