"भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना अच्छी बात होती है"- पूर्व WWE Superstars ने शानदार फोटो पोस्ट करके जीता फैंस का दिल

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने पोस्ट की जबरदस्त फोटो
पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने पोस्ट की जबरदस्त फोटो

Bollywood Boyz: पूर्व WWE सुपरस्टार्स बॉलीवुड बॉयज़ (Bollywood Boyz) ने हाल ही में एक जबरदस्त तस्वीर द्वारा सभी को प्रभावित किया है। बॉलीवुड बॉयज़ WWE में सिंह ब्रदर्स (Singh Brothers) के नाम से फेमस थे। दोनों अभी इंडिपेंडेंट सर्किट पर अच्छा काम कर रहे हैं। वो अपने असली नाम गुर्व सिहरा (Gurv Sihra) और हर्व सिहरा (Harv Sihra) से काम कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने रेसलिंग करियर से जुड़ी चीज़ें पोस्ट करते रहते हैं।

Ad

हर्व और गुर्व सिहरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक खास फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर में दोनों चैंपियनशिप के साथ सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ रहे हैं और इसी बीच पगड़ी में मौजूद एक भारतीय फैन के साथ वो नज़र आ रहे हैं। उनकी इस फोटो ने कई सारे फैंस का दिल जीता है। उन्होंने एक बेहतरीन कैप्शन डालते हुए सभी को अहम संदेश भी दिया। उन्होंने कहा,

"भारतीय संस्कृति में हमारे बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलना काफी अच्छी बात होती है। हम रेसलिंग शोज़ के दौरान क्राउड में काफी कम सरदारों को देखते हैं, लेकिन जब हम उन्हें देखते हैं, तो काफी अच्छा महसूस होता है और हम यह चीज़ तय करते हैं कि हमें उनकी ओर से काफी सारा प्यार मिलें।"

आप नीचे बॉलीवुड बॉयज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE में भारतीय Superstars Bollywood Boyz ने जबरदस्त सफलता हासिल की

WWE में बॉलीवुड बॉयज़ ने CWC टूर्नामेंट में एंट्रेंट के रूप में डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने 205 Live पर नाम कमाया। दोनों को मेन रोस्टर पर सिंह ब्रदर्स के तौर पर लाया गया जहां वो जिंदर महल के साथ नज़र आते थे। उन्हें महल के साथ रहते हुए सबसे ज्यादा फायदा मिला था। वो काफी जल्दी फेमस हो गए थे।

WWE ने 5 जून 2021 को दोनों ही भारतीय सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। इसके बाद से बॉलीवुड बॉयज़ ने बतौर टैग टीम काफी प्रभावित किया है और वो इंडिपेंडेंट सीन पर लगातार जबरदस्त सफलता हासिल कर रहे हैं। उम्मीद है कि उनकी आगे जाकर दोबारा कंपनी में वापसी होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications