"तुम पास आए..."- पूर्व भारतीय WWE Superstars ने विदेशी फैन के साथ गाया बॉलीवुड दिग्गज ShahRukh Khan की मूवी का सुपरहिट गाना

Pankaj
पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स को लेकर खबर
पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स को लेकर खबर

Bollywood Boyz: पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स सुनील सिंह (Sunil Singh) और समीर सिंह (Samir Singh) हमेशा अपनी खास वीडियो के जरिए चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होने ट्विटर पर ऐसी वीडियो पोस्ट की है जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।

आप सभी को पता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। सुनील और समीर भी उनके बहुत बड़े फैन हैं। दोनों ने त्रिनिदाद में एक खास वीडियो वहां के शख्स के साथ बनाया। ये शख्स भी शाहरुख खान का फैन हैं।

समीर और सुनील ने शाहरुख की सुपरहिट मूवी कुछ कुछ होता है का गाना विदेशी फैन के साथ गाया। ये गाना तुम पास आए यूं मुस्कुराए है। दोनों सुपरस्टार बहुत ही मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए दोनों ने बताया है कि विदेश में भी शाहरुख खाने के बहुत फैंस मौजूद हैं।

WWE ने साल 2021 में बॉलीवुड बॉयज को दिया था झटका

WWE में इन दोनों सुपरस्टार्स को सिंह ब्रदर्स और बॉलीवुड बॉयज के नाम से जाना जाता था। जून, 2021 में बजट में कमी के कारण कपंनी ने दोनों को रिलीज कर दिया था। इसके बाद सभी हैरान हो गए थे। खुद समीर और सुनील भी इस बात से नाराज थे।

इन दोनों सुपरस्टार्स ने WWE रिंग में जिंदर महल के साथ शानदार काम किया था। महल ने साल 2017 में WWE चैंपियनशिप हासिल की थी और इसमें सिंह ब्रदर्स का बहुत बड़ा हाथ था। दोनों बहुत प्रसिद्ध भी हो गए थे। इस साल दोनों सुपरस्टार्स ने AEW में अपना डेब्यू किया। दोनों का पहला मैच पार्टनर्स मैट मेनार्ड और एंजेलो पार्कर से हुआ। हालांकि पहले ही मैच में बॉलीवुड बॉयज को हार का सामना करना पड़ा था।

देखना होगा कि इन दोनों भारतीय सुपरस्टार्स का आगे का रेसलिंग करियर कैसा रहेगा। दोनों कई बार WWE में वापसी की इच्छा भी जता चुके हैं। हालांकि फिलहाल ये मुमकिन नहीं हो पाएगा। फ्यूचर में जरूर दोनों की WWE में धमाकेदार एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय फैंस खुश हो जाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications