Bollywood Boyz: पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स सुनील सिंह (Sunil Singh) और समीर सिंह (Samir Singh) ने हाल ही में अपने रेसलिंग करियर को लेकर बात की। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने बताया कि वो पिछले एक साल में काफी ज्यादा सुधार कर चुके हैं।पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स ने कही बड़ी बड़ी बातStuddz of Bollywood 🇨🇦 🇮🇳@BollywoodBoyzWhen you introduce Eddie Kingston to that Punjabi Bhangra @MadKing1981 @defyNW384When you introduce Eddie Kingston to that Punjabi Bhangra @MadKing1981 @defyNW https://t.co/N3DKaKJqIcWWE में इन सुपरस्टार्स को सिंह ब्रदर्स और बॉलीवुड बॉयज के नाम से जाना जाता था। WWE ने जून 2021 में बजट कट्स के दौरान उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर लगातार काम किया है और WWE से बाहर रहते हुए उन्हें अब एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है।उन्होंने इस दौरान जबरदस्त सुधार दिखाया है। बॉलीवुड बॉयज ने एक साल पहले के अपने एक ट्वीट को क्वोट किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वो 6 महीनों में रेसलिंग जगत की सबसे अच्छी टैग टीम बनकर दिखाएंगे। हालांकि, वो टॉप पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन उन्होंने पहले से शानदार काम किया है। उन्होंने उस ट्वीट को लगभग एक साल बाद शेयर करते हुए लिखा,"हमने यह ट्वीट 1 साल पहले डाला था। अभी तक किसी बड़ी कंपनी के साथ हम साइन नहीं हुए हैं। अभी तक हम टीवी पर वापस भी नहीं आए हैं। अभी काफी सारा काम करना बाकी है और हमने जरूर ही अपनी कीमत को साबित किया है। हमें पसीना या खून बहाने से डर नहीं लगता। हम संघर्ष और मेहनत को पसंद करते हैं। हम इस जगह को डिजर्व करते हैं। हम यहां बने रहेंगे।"यह रहा बॉलीवुड बॉयज का ट्वीट:Studdz of Bollywood 🇨🇦 🇮🇳@BollywoodBoyzWe put this tweet out 1 year ago today. Not signed to a major company (yet)Not back on TV (yet)A lot of work left to be done & we’ve definitely proven our worth. Not afraid to sweat, not afraid to bleed. We embrace the struggle & the grind. We belong. Stay the course. twitter.com/bollywoodboyz/…Studdz of Bollywood 🇨🇦 🇮🇳@BollywoodBoyz6 months from now, we want to be the hottest act in tag team wrestling. That’s our promise to ourselves. No one will do it like Bollywood.5666 months from now, we want to be the hottest act in tag team wrestling. That’s our promise to ourselves. No one will do it like Bollywood.We put this tweet out 1 year ago today. Not signed to a major company (yet)Not back on TV (yet)A lot of work left to be done & we’ve definitely proven our worth. Not afraid to sweat, not afraid to bleed. We embrace the struggle & the grind. We belong. Stay the course. twitter.com/bollywoodboyz/…WWE से रिलीज होने के बाद सुनील और समीर सिंह अपने असली नाम गुर्व सिहरा और हर्व सिहरा के नाम से काम करना शुरू किया। पहले से दोनों स्टार्स ने अपनी रेसलिंग स्किल्स में सुधार किया है और कई टैलेंटेड स्टार्स के साथ काम करने के कारण उन्हें बहुत अनुभव भी मिला है। उम्मीद है कि उनका WWE में डेब्यू देखने को मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।