Bollywood Boyz: WWE ने हाल ही में ऐलान किया था कि भारत में उनकी वापसी होने वाली है। दरअसल, वो सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) शो का आयोजन 8 सितंबर 2023 को हैदराबाद में करने वाले हैं। अब पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स सिंह ब्रदर्स (Singh Brothers) उर्फ बॉलीवुड बॉयज़ (Bollywood Boyz) ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।बॉलीवुड बॉयज़ ने WWE द्वारा ऐलान के लिए की गई पोस्ट को रीट्वीट करते हुए भारत को रेसलिंग जगत का एक अहम हिस्सा बताया। साथ ही उन्होंने 2017 में लाइव इवेंट का हिस्सा बनने पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने इसी ट्वीट में सभी भारतीय फैंस को WWE द्वारा आयोजित किए जा रहे इस लाइव इवेंट का हिस्सा बनकर इसका आनंद लेने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट में लिखा,भारत हमेशा से ही रेसलिंग की रीढ़ की हड्डी रहा है। 2017 में WWE के लिए भारत में काम करना हमारे जीवन के सबसे अच्छे समय में से एक था। हमें गर्व है कि हमने हमारे परिवार का नेतृत्व किया है। उम्मीद है कि भारत के फैंस इस शो का आनंद लेंगे।आप नीचे यह ट्वीट देख सकते हैं:Bollywood Boyz@BollywoodBoyzIndia has always been the backbone of wrestling. We had the time of our life performing in India in 2017 for WWE. A proud feeling to represent our family roots. Hope the fans of India enjoy this! twitter.com/wwe/status/168…557India has always been the backbone of wrestling. We had the time of our life performing in India in 2017 for WWE. A proud feeling to represent our family roots. Hope the fans of India enjoy this! 🇮🇳 twitter.com/wwe/status/168…Singh Brothers ने 2017 में भारत में हुए WWE लाइव इवेंट में क्या किया था?बॉलीवुड बॉयज़ को WWE में सिंह ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता था। सिंह ब्रदर्स 2017 में जिंदर महल के साथ नज़र आते थे। वो 2017 में नई दिल्ली में हुए WWE लाइव इवेंट का हिस्सा बने थे। मेन इवेंट में ट्रिपल एच और जिंदर महल का मैच देखने को मिला था। इस मैच के दौरान सिंह ब्रदर्स रिंगसाइड पर महल का सपोर्ट करने के लिए मौजूद थे।ट्रिपल एच ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और महल को पेडिग्री देकर पिन करते हुए बड़ी जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद द गेम ने जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स के साथ डांस किया और कैरेक्टर ब्रेक करते हुए फैंस को खुश किया। अचानक से द गेम ने सिंह ब्रदर्स पर अटैक किया और चले गए। यह पल फैंस के लिए खास रहा था। खैर, अभी सिंह ब्रदर्स उर्फ बॉलीवुड बॉयज़ WWE का हिस्सा नहीं हैं और वो इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में काम कर रहे हैं।