Santino Marella: पूर्व WWE सुपरस्टार सैंटिनो मारेला (Santino Marella) करीब 7 साल से कंपनी से फुल-टाइम रेसलर के तौर पर दूर हैं। WWE ने उन्हें 2016 में रिलीज कर दिया था। इसी बीच उन्होंने अपने रिटर्न को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी करना चाहते थे। सैंटिनो मारेला ने WWE के लिए 2005 से 2016 तक काम किया था। अपने इस रन के दौरान वो एक कॉमेडी कैरेक्टर में नज़र आए थे। हालांकि, इसके बाद भी फैंस ने उनके कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया था। पूर्व WWE स्टार सैंटिनो मारेला ने हाल ही में Ignorance Is Strength पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने WWE रिटर्न को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो एक बार WWE में जरूर वापस आना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "मैं एक बार फिर जरूर वापसी करना चाहूंगा क्योंकि कुछ साल पहले, मैं 2020 में सैंटिना के रूप में वापस आया था। मैं सैंटिनो के रूप में वापसी करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद करेंगे।" View this post on Instagram Instagram Postहाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार Santino Marella ने की है रिंग में वापसीपूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैंटिनो मारेला ने हाल ही में एक बार फिर से रिंग में वापसी की है। वो IMPACT Wrestling के Rebellion इवेंट में नज़र आए थे। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE उन्हें कब और कैसे वापस लाता है। सैंटिनो मारेला WWE के सबसे फेमस स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्हें फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। ऐसे में अगर वो एक बार फिर से कंपनी में वापस आते हैं, तो फैंस को कई यादगार सैगमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE में सैंटिनो मारेला अपनी बेटी एरियाना ग्रेस के मैनेजर भी बना सकते हैं। एरियाना ग्रेस अभी NXT का हिस्सा हैं। सैंटिनो मारेला के होने से वो अपने कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर बना पाएंगी और फैंस को कई नई चीजें देखने को मिल सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।