WWE न्यूज़: पूर्व NXT चैंपियन ने रोमन रेंस की धमकी पर दी अपनी प्रतिक्रिया 

रोमन रेंस
रोमन रेंस

हाल ही में स्मैकडाउन पर हमला करने वाले NXT सुपरस्टार्स के लिए रोमन ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि NXT सुपरस्टार्स उनके यार्ड में ज्यादा सुरक्षित महसूस ना करें। टॉमैसो सिएम्पा ने रोमन के ट्वीट का जवाब देते हुए यह दर्शाया है कि वह उनका सामना करने से बिल्कुल भी नहीं डरते हैं।

Ad

WWE क्राउन ज्वेल बहुत ही बढ़िया शो साबित हुआ है। शो में टीम होगन ने टैग टीम मुकाबला में टीम फ्लेयर को हराया था और होगन की टीम के कैप्टन रोमन रेंस थे। फैंस को उस शो में नया यूनिवर्सल चैंपियन देखने को मिला था। शो के बाद बहुत से WWE सुपरस्टार्स सऊदी अरब में फ्लाइट को देरी की वजह से स्मैकडाउन के लाइव एपिसोड के समय तक नहीं पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अमेरिका पहुंचे WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं

कंपनी ने इस परिस्थिति को सही ढंग से संभाला और वह शो फैंस को बेहद पसंद आया। बहुत से NXT सुपरस्टार्स स्मैकडाउन के शो में मौजूद थे और उन्होंने शो के सुपरस्टार्स के साथ मुकाबला भी किया। जिसके चलते स्मैकडाउन को लाइव देखने वाले 2.54 मिलियन फैंस हो गए थे। शो के अंत में ट्रिपल एच ने मेन रोस्टर के शोज़ में वॉर की घोषणा कर दी और यह सब सर्वाइवर सीरिज़ 2019 में जाकर खत्म होगा।

youtube-cover
Ad

शो के खत्म होने के बाद रोमन रेंस ने NXT सुपरस्टार्स के लिए एक ट्वीट किया था। जिसके जवाब पूर्व NXT चैंपियन सिएम्पा ने दिया है। सिएम्पा ने रेंस का जवाब जिस अंदाज़ में दिया, वो आप नीचे खुद ही पढ़ सकते हैं:

Ad

अब देखना यह होगा कि रोमन इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं। शायद फैंस को इन दोनों के बीच सरवाइवर सीरिज़ में मुकाबला देखने को मिल सकता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ishaan Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications