24 साल के उभरते WWE Superstar ने छोड़ी कंपनी, सोशल मीडिया के जरिए किया बहुत बड़ा ऐलान

Pankaj
 पूर्व WWE NXT यूके सुपरस्टार को लेकर खबर
पूर्व WWE NXT यूके सुपरस्टार को लेकर खबर

Aleah James: पूर्व NXT यूके सुपरस्टार एलियाह जेम्स (Aleah James) ने पुष्टि की है कि वह अब WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं हैं। यानी की उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया है।

कंपनी द्वारा NXT यूके को हटाकर NXT यूरोप के पक्ष में करने का निर्णय लेने से पहले जेम्स ने यूके डेवलपमेंटल ब्रांड पर अपना नाम बनाया। उन्होंने बहुत ही जबरदस्त कारनामे किए और फैंस को अच्छे मैच दिए। पिछले साल कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया गया था, हालांकि उनमें जेम्स का नाम नहीं था। लगभग एक साल बाद जेम्स ने अपने ट्विटर के माध्यम से पुष्टि की है कि वह अब कंपनी का हिस्सा नहीं है।

जेम्स उन सुपरस्टार्स में से एक थीं जो इस उम्मीद में कंपनी का हिस्सा बनी रहीं कि वह कई अन्य लोगों के साथ NXT ब्रांड में दिखाई देंगी। इसमें उनके बॉयफ्रेंड नोअम डार भी शामिल हैं, जो वर्तमान में NXT हेरिटेज कप से जुड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं।

youtube-cover

जेम्स का WWE से जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने एक साल से अधिक समय से टीवी पर रेसलिंग नहीं लड़ी। 24 वर्षीया आखिरी बार मार्च 2022 में दिखाई दी थीं जब उनका मुकाबला NXT UK में स्टीवी टर्नर से हुआ था। उस उपस्थिति से पहले जेम्स ने शो के 17 नवंबर, 2021 के एपिसोड में रेसलिंग की थी, जहां वह इस्ला डॉन से हार गईं थी।

पूर्व WWE NXT यूके सुपरस्टार एलियाह जेम्स का अगला कदम क्या होगा?

ब्रिटिश स्टार ने ऐलान किया है कि वह एक फ्री एजेंट है और अब वह कहीं भी रेसलिंग कर सकती हैं। वैसे अपने छोटे से करियर में जेम्स ने अपना अच्छा नाम बना लिया। उन्हें अन्य कंपनियां भी ऑफर दे सकती हैं। इस तरह के सुपरस्टार्स के ऊपर AEW और इम्पैक्ट रेसलिंग की नजरें भी रहती हैं। अगर जेम्स को इन कंपनियों से ऑफर आएगा तो जरूर वो वहां पर जाएंगी। अपने रेसलिंग फ्यूचर के बारे में जरूर उन्होंने कुछ अच्छा सोचा होगा। बहुत जल्द वो अपने फैंस को अगले कदम के बारे में बताएंगी। फैंस भी इस बारे में जरूर जानना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications