WWE के पूर्व चैंपियन ने अपने पार्टनर को दिया धोखा, मैच जीतने के बाद सभी को चौंकाते हुए किया अटैक

Pankaj
WWE के पूर्व चैंपियन ने किया कमाल
WWE के पूर्व चैंपियन ने किया कमाल

Asuka: WWE लाइव इवेंट अक्सर ट्विस्ट और टर्न से भरे होते हैं। इस बार WWE सुपरस्टार ओस्का (Asuka) ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी पार्टनर मिया यिम (Mia Yim) पर मैच के बाद अटैक कर दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

Ad

WrestleMania 39 में ओस्का का बड़ा मुकाबला होगा। उनका मुकाबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर के साथ होगा। कहा जा रहा है कि इस बार ओस्का नईं चैंपियन बन जाएंगी। पिछले हफ्ते टैग टीम मैच के बाद ओस्का ने बियांका के ऊपर अटैक किया था।

साल्ट लेक सिटी में WWE का लाइव इवेंट इस बार शानदार रहा। ओस्का और मिया यिम का मुकाबला डकोटा काई और इयो स्काई के साथ हुआ। ओस्का और यिम ने जीत हासिल की। मैच के बाद यिम के ऊपर ही ओस्का ने अटैक कर सभी को चौंका दिया।

Ad

ओस्का का गिमिक इस समय किसी को समझ नहीं आ रहा है। एक अलग ही अंदाज में वो नज़र आ रही हैं। कैरेक्टर उनका कुछ अलग ही दिख रहा है। WWE ने उनके लिए क्या प्लान आगे के लिए बनाया है वो भी किसी को नहीं पता।

WWE WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर को मिलेगी चुनौती

खैर सभी की नजरें इस समय WrestleMania 39 पर है। 1 और 2 अप्रैल को इस मेगा इवेंट का आयोजन होगा। ओस्का और बियांका ब्लेयर के बीच भी जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। बियांका का टाइटल रन अभी तक अच्छा रहा। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। ओस्का उनका टाइटल रन इस बार खत्म कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

एक बात तो तय है कि WWE द्वारा ओस्का को अब तगड़ा पुश दिया जाएगा। इस बात के संकेत कंपनी द्वारा मिल चुके हैं। अगर बियांका को उन्होंने हरा दिया तो फिर यहां से पुश की शुरूआत हो जाएगी। अब कुछ ही दिन बाद पता चल जाएगा कि ओस्का नई Raw विमेंस चैंपियन बनेंगी या नहीं। ब्लेयर को भी इस बार मेनिया में कड़ी चुनौती मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications