WWE से 8 महीने पहले सस्पेंड किए गए पूर्व चैंपियन ने छोड़ी कपंनी, फैंस सहित Triple H और Vince McMahon को कहा धन्यवाद

Pankaj
पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन को लेकर बड़ी खबर
पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन को लेकर बड़ी खबर

Sasha Banks: पूर्व WWE रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ खास मैसेज दिए। उन्होंने WWE और अपने पूर्व बॉस ट्रिपल एच (Triple H), विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को धन्यवाद दिया।

Ad

अफवाहें सामने आ रही है कि साशा बैंक्स अब New Japan Pro-Wrestling में डेब्यू करेंगी। Wrestle Kingdom 17 के अलावा कहा जा रहा है कि वो 11 जनवरी को होने वाले AEW Dynamite में नज़र आएंगी। खैर ये खबर WWE फैंस के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

पिछले साल मई में साशा बैंक्स और नेओमी अचानक WWE छोड़कर चलीं गई थी। इन्हें कंपनी ने सस्पेंड कर दिया था। बाद में खबर सामने आई थी कि दोनों को रिलीज कर दिया गया। हालांकि इसके बारे में आजतक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई।

पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन Sasha Banks ने किए खास ट्वीट

साशा बैंक्स ने अब कुछ ट्वीट किए। उन्होंने WWE, ट्रिपल एच, विलियम रीगल और अपने फैंस को धन्यवाद कहा। साशा ने इसके जरिए पूरे संकेत दे दिए कि उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया।

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

साशा बैंक्स के इन मैसेज को देखकर आप भी समझ गए होंगे कि उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले लिया। पिछले कुछ समय से WWE में उनकी वापसी की खबरें लगातार सामने आ रही थी। इस बारे में साशा ने भी कोई अपडेट अभी तक नहीं दिया था। मई में अचानक नेओमी और साशा बैंक्स चले गए थे और इसका असली कारण आजतक नहीं पता चल पाया।

वैसे कुछ समय पहले ट्रिपल एच ने कहा था कि अगर साशा की वापसी होगी तो उन्हें अच्छा लगेगा। WWE से उनके जाने के कारण पर जरूर ट्रिपल एच ने भी चुप्पी साधी थी। ट्रिपल एच की हमेशा से फेवरेट रेसलर साशा बैंक्स रहीं। अब देखना होगा कि आगे जाकर क्या अपडेट इस पर सामने आएगा। WWE फैंस इस खबर को सुनकर जरूर निराश हुए होंगे। साशा ने WWE में अच्छा काम किया। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा। NXT से लेकर मेन रोस्टर में उनका जलवा हमेशा देखने को मिला।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications