WWE में पूर्व स्टार की शायद कभी नहीं होगी वापसी, दिया चौंकाने वाला बयान

Ujjaval
WWE का आधिकारिक लोगो (Photo: WWE.com)
WWE का आधिकारिक लोगो (Photo: WWE.com)

Muhammad Hassan Not Sure WWE Return: एक पूर्व WWE स्टार का मानना है कि शायद उन्हें कभी भी वापसी करने के लिए नहीं पूछा जाएगा। उन्होंने इसका कारण बताया और कहा कि वो अब बदल गए हैं। हम असल में मुहम्मद हसन (Muhammad Hassan) के बारे में बात कर रहे हैं। वो 2004 से लेकर 2005 तक WWE का हिस्सा थे। उन्होंने हल्क होगन, जॉन सीना (John Cena) और अंडरटेकर जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

Ad

मुहम्मद हसन का अरब रेसलर का गिमिक काफी विवादों में रहा और WWE को उन्हें मजबूरन टीवी से दूर रखना पड़ा। बाद में उन्हें रिलीज कर दिया। हाल ही में हसन ने Fightful Wrestling को इंटरव्यू दिया। उन्होंने WWE में वापसी की संभावना पर बात की और बताया कि बैकस्टेज उनका स्वभाव अच्छा नहीं था। इसी वजह से शायद उनकी वहां वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा,

“नहीं, मुझे नहीं लगता। मैंने हमेशा ही लॉकर रूम और उसके बाहर उठाए अपने कदमों की जिम्मेदारी ली है। मैं उस समय परफेक्ट व्यक्ति नहीं था। मैंने काफी कुछ सीखा है। लॉकर रूम में रहना काफी मुश्किल था और शॉन माइकल्स ने भी मुझे कई बार इस विषय में कहा था और शेन हेल्म्स को पता है कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं। मैं शेन की राय का सम्मान करता हूं। वो लॉकर रूम एकदम अलग था। वो कैरेक्टर 2016 में कभी काम नहीं करता, क्योंकि चीजें बदल गई हैं। क्या मैं लॉकर रूम में बेहतर तरीके से काम कर सकता था? शायद हां। हालांकि, यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं देखता हूं और इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने काफी गलतियां की हैं और उनसे काफी कुछ सीखा है।"
Ad

मुहम्मद हसन ने WWE में विंस मैकमैहन के साथ अपने रिश्ते पर दिया बयान

कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान मुहम्मद हसन ने पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि विंस का स्वभाव उनके प्रति अच्छा था। उन्होंने कहा,

"विंस मैकमैहन हमेशा ही मेरे साथ अच्छे से थे। हालांकि, बाद में जो कुछ हुआ, उसके बारे में मैं कुछ नहीं बोल सकता। जब मैं विंस के साथ काम करता था, तो वो मेरे साथ हमेशा अच्छे से रहते थे। मेरा कैरेक्टर उन्होंने बनाया था। मुझे याद है, जब मैं पर्सनल जेट से उड़ान भर रहा था। वो एकदम खास पल था लेकिन मुझे उनसे कभी समस्या नहीं हुई है। वो मेरे लिए हमेशा ही उपलब्ध थे।"
Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications