पूर्व WWE Superstar ने अपनी वापसी को लेकर दिया बहुत बड़ा अपडेट, फैंस को बहुत जल्द मिल सकता है सरप्राइज

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Eva Marie: ईवा मैरी (Eva Marie) कुछ समय से WWE में वापसी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार मैरी ने अपने रेसलिंग फ्यूचर को लेकर इस बार बयान दिया। WWE में अपनी वापसी पर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।

Ad

ईवा मैरी ने साल 2013 में कंपनी ज्वाइन की थी। कंपनी में उन्होंने चार साल व्यतीत किए, SmackDown, NXT और Raw में उन्होंने अच्छा काम किया। साल 2017 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी।

चार साल बाद मैरी ने दोबारा कंपनी में वापसी की। उनका दूसरा रन ज्यादा अच्छा नहीं रहा और कुछ ही महीनों बाद नवंबर, 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। अपने दो रन के दौरान मैरी की उनके खराब इन-रिंग स्किल के लिए काफी आलोचना की गई थी।

मैरी के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो के दौरान उन्होंने WWE में वापसी की दिलचस्पी दिखाई।

(आपने रेसलिंंग करियर के फ्यूचर के लिए आपके लक्ष्य और आकांक्षाएं क्या हैं?) WWE के साथ हमेशा आगे और पीछे जाने के लिए जैसे मैं अब हूं।

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार Eva Marie ने कुछ महीने पहले दिया था बयान

कुछ महीने पहले भी यूट्यूब वीडियो में ईवा मैरी ने अपनी वापसी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था,

"मेरे WWE में वापस आने की खबर ऐसी है, जिसके प्रति सब लोग 'हां' या 'ना' में जवाब चाहते हैं। मैं इतना कहूंगी कि ऐसा हो सकता है। मेरी WWE Studios से बात चल रही थी, जिसमें नए आइडिया, मूवीज़ और टीवी के बारे में बात की गई। हां, वापसी के लिए दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं लेकिन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। ईवा मैरी वापस आ सकती है, शायद किसी डार्क कैरेक्टर में या दोबारा काले बालों वाले लुक में। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।"

youtube-cover
Ad

अब देखना होगा कि ईवा मैरी की WWE में वापसी होगी या नहीं। बहुत जल्द वो अपने फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications