Roman Reigns Heartwarming Gesture: WWE Bash in Berlin का आयोजन कुछ ही घंटों बाद होगा। कंपनी ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बुक नहीं किया है। हाालांकि, शो से पहले रोमन का दिल छू देने वाला जेस्चर सामने आया है। असली ट्राइबल चीफ पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड से अनुपस्थित हैं। उनकी वापसी के बारे में अभी तक कोई क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है। WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने धमाकेदार वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। उनकी वजह से सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद लगातार दो SmackDown के एपिसोड में आकर उन्होंने नई ब्लडलाइन से पंगा लिया।रोमन रेंस एक बार फिर ब्रेक पर चले गए हैं। उन्होंने इस बीच जो डिमैगियो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का दौरा किया। हॉस्पिटल के इंस्टाग्राम अकाउंट ने मरीजों और उनके परिवारों के लिए रोमन की पिज्जा पार्टी का अपडेट पोस्ट किया। इसके अलावा उन्होंने असली ट्राइबल चीफ का आभार भी प्रकट किया। रेंस बच्चों से मिलकर बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने इस साहसिक काम से फैंस का दिल जीत लिया है। View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर बरपा था ब्लडलाइन का कहररिपोर्ट में कहा गया है कि रोमन रेंस अब सितंबर के मध्य में वापसी करेंगे। जाहिर सी बात है कि वापसी के बाद वो सोलो सिकोआ के साथ अपनी राइवलरी को आगे बढ़ाएंगे। 16 जून को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस को नई ब्लडलाइन से खूब मार भी पड़ी। दरअसल शुरूआत में रोमन भारी पड़े लेकिन बाद में जेकब फाटू ने वापसी कर मामला अपनी तरफ खींच लिया।फाटू ने रोमन के ऊपर ऐसा अटैक किया कि उनकी हालत खराब हो गई। इसका पूरा फायदा सिकोआ ने उठाया और अपनी ताकत दिखाई। नंबर्स गेम रेंस के ऊपर भारी पड़ गया। अब देखना होगा कि वापसी के बाद नई ब्लडलाइन का सामना वो किस अंदाज में करेंगे। जिमी उसो और पॉल हेमन की एंट्री का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। जिमी आकर इस लड़ाई में रोमन का साथ दे सकते हैं।