पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन और दिग्गज ने ट्वीट के जरिए AEW जाने के दिए संकेत, WWE को लगेगा बहुत बड़ा झटका?

WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने किया जबरदस्त ट्वीट
WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने किया जबरदस्त ट्वीट

WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस (Kevin Owens) को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस ने एक ट्वीट किया और फिर इसे डिलीट भी कर दिया। इस ट्वीट के जरिए ओवेंस ने AEW में जाने के संकेत दे दिए। सबसे बड़ी बात कि वो एडम कोल (Adam Cole) और द यंग बक्स के साथ काम करना चाहते हैं। अगर ये बात सच है तो फिर WWE के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

Ad

WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई

आपको बता दें कि केविन ओवेंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है। कुछ ऐसा ही एडम कोल के साथ भी हुआ था। एडम कोल ने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया और AEW में उन्होंने डेब्यू कर लिया। ओवेंस ने अपने ट्वीट में Mt. Rushmore का जिक्र किया था। फैंस ने इस चीज को जल्द ही पकड़ लिया और समझ गए कि किस संदर्भ में ये बात कही गई है। दरअसल एडम कोल और यंग बक्स को लेकर ये बात कही गई थी।

केविन ओवेंस का ट्वीट
केविन ओवेंस का ट्वीट

फाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में ये बात कही थी केविन ओवेंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट साल 2023 तक है लेकिन कोरोना महामारी के कारण कई सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किया गया था। अब जनवरी 2022 में ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा।

Ad

केविन ओवेंस का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बडा़ नाम हैं। AEW की नजरें भी उनके ऊपर होंगी। वैसे भी WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है। कई सुपस्टार्स खुद रिलीज होकर AEW जाना चाहते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि AEW द्वारा रेसलर्स को पैसा अच्छा दिया जा रहा है। ये बात WWE सुपरस्टार्स को अच्छे से पता है। पिछले एक साल में कई WWE दिग्गजों ने AEW की तरफ रूख कर लिया है। आने वाले समय में और भी कई सुपरस्टार्स AEW में नजर आएंगे। WWE को इस साल बहुत फायदा हुआ है लेकिन इसके बाद भी कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया गया। विंस मैकमैहन के इस फैसले से कोई भी खुश नहीं हुआ। जल्द ही केविन ओवेंस भी AEW में अब नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications