Naomi: WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नेओमी (Naomi) पिछले कुछ समय से बहुत चर्चा का विषय बनी थीं। पिछले साल मई में उन्हें सस्पेंड किया गया था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं। उनकी वापसी और फ्यूचर को लेकर लगातार अपडेट सामने आए। अब अंत में बड़ा खुलासा उन्हें लेकर हो गया है।कुछ फैंस को लग रहा था कि ट्रिपल एच के राज में नेओमी की कंपनी में दोबारा वापसी होगी। अब ऐसा नहीं लग रहा है। हाल ही में 35 साल की नेओमी ने इंस्टाग्राम पर कमेंट कर बता दिया कि वो अब WWE के साथ नहीं है। यानी की WWE से उनकी छुट्टी हो गई।Wrestlebuddy@Wrestle_buddyBreaking: Naomi is no longer with WWE.Trinity Fatu fka Naomi is no longer with the company as confirmed by her via Instagram.219मई, 2022 में साशा बैंक्स और नेओमी कंपनी छोड़कर चलीं गई थी। दोनों क्रिएटिव टीम से खुश नहीं थी। इसके बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी दोनों से ले ली गई थी।WWE में नेओमी ने किया शानदार कामसाल 2009 में नेओमी ने WWE में कदम रखा था। FCW में पहले उन्होंने काम किया। साल 2012 में मेन रोस्टर में उन्होंने एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और विमेंस डिवीजन में बहुत नाम कमाया। फरवरी, 2017 में नेओमी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। कंपनी में अपने अंतिम रन के दौरान साशा बैंक्स के साथ उन्होंने काम किया था। इन दोनों ने WrestleMania 38 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।खैर ये बात अब तय हो गई है नेओमी WWE से चली गईं है। अब उनकी वापसी संभव नहीं है। ये सुनकर फैंस को जरूर झटका लगा होगा। 14 साल तक उन्होंने WWE में अच्छा काम किया। फैंस ने भी उन्हें हमेशा चीयर किया। अब देखना होगा कि नेओमी का अगला कदम क्या होगा। साशा बैंक्स की तरह वो भी किसी अन्य कंपनी में जल्द नज़र आ सकती हैं। कुछ ही समय बाद इस चीज से पर्दा उठ जाएगा।Tiff 💋@TiffanyLuv24watching this Naomi return again to feel something 🥹35867WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।