ऐसा लग रहा है कि पूर्व WWE स्टार लीज़ा मैरी वैरॉन(विक्टोरिया) ब्रैंड स्पलिट के बाद विमेंस डिवीजन में जान फूंकने के लिए कंपनी में वापसी कर सकती हैं। पूर्व डीवा ने कल एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपनी एक फ्रैंड को टैग किया हुआ था। विक्टोरिया ने लिखा, "मेरे फैंड ने मुझे बताया कि इस हफ्ते का स्मैकडाउन लाइव एपिसोड काफी अच्छा होगा, जिसे देखना तो बनता है"। I was told by @stitchedupadam that this week's WWE Smackdown is a must see. Not sure why. Hmmmm? Lisa Marie Varon (@REALLiSAMARiE) August 1, 2016 उन्हें दोस्त एडम रेमंड ने रिप्लाई करते हुए कहा कि स्मैकडाउन लाइव काफी अच्छा होता अगर विक्टोरिया स्मैकडाउन लाइव में होती। Smackdown on Tuesday is gonna be really cool if you're a fan of @REALLiSAMARiE... Just saying....? Adam Raymond (@stitchedupadam) August 1, 2016 आपको बता दें कि विक्टोरिया ने साल 2000 में WWE जॉइन किया था। उसके बाद उन्होंने 2009 में कंपनी छोड़ी। WWE छोड़ने के बाद उन्हें 5 साल तक TNA में रैसिलंग की। उसके बाद से वो इंडीपेंडेंट एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं।