WWE से निकाला गया दिग्गज इस हफ्ते SmackDown शो के दौरान बैकस्टेज था मौजूद, रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

Pankaj
WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को आया मजा

Ric Flair: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। शो में बहुत कुछ देखने को मिला। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर (Ric Flair) शो के दौरान बैकस्टेज में मौजूद थे।

WWE में रिक फ्लेयर ने बहुत नाम कमाया। सभी के साथ उनके अच्छे रिश्ते रहे। विंस मैकमैहन ने भी उन्हें समय-समय पर तगड़ा पुश दिया। फ्लेयर ने भी हमेशा इसका फायदा उठाया। फिलहाल ये पता नहीं है कि वो बैकस्टेज में इस बार क्यों मौजूद थे। अगर किसी कारण की बात करें तो फिर वो शार्लेट फ्लेयर होंगी।

शार्लेट ने 7 महीने बाद WWE रिंग में कदम रखा। उन्होंने रोंडा राउजी को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। दोनों के बीच मैच भी हुआ। सभी को चौंकाते हुए फ्लेयर ने चैंपियनशिप हासिल कर ली। जीत के बाद जबरदस्त अंदाज में उन्होंने जश्न मनाया।

WWE दिग्गज रिक फ्लेयर के SmackDown में आने को लेकर अहम जानकारी

PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट में रिक फ्लेयर को लेकर बड़ी बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार 73 साल के दिग्गज बैकस्टेज इस बार शो के दौरान मौजूद थे। उन्होंने अपनी बेटी की शानदार वापसी देखी।

2022 रिक फ्लेयर के लिए शानदार रहा। उन्होंने अपने दामाद और पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे के साथ मिलकर करियर का अंतिम मैच अगस्त में लड़ा। साल 2021 में फ्लेयर को WWE ने रिलीज कर दिया था। कहा जाता है कि फ्लेयर ने खुद रिलीज की मांग की थी। दरअसल वो अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर की बुकिंग से खुश नहीं थे। फ्लेयर दो बार WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल हो चुके हैं।

रिलीज से पहले अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर के साथ वो स्टोरीलाइन में शामिल रहे थे। इस स्टोरीलाइन में लेसी एवंस भी शामिल थीं। हालांकि ये स्टोरी बीच में ही खत्म कर दी गई थी। वैसे फैंस को उनकी ये स्टोरी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। खैर फ्लेयर इस बार अपनी बेटी शार्लेट के प्रदर्शन से खुश हुए होंगे। आने वाले समय में वो WWE रिंग में किसी खास मौके पर नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment