पूर्व WWE चैंपियन ने खोया आपा, फेमस रेसलर के पिता पर किया अटैक, देखें वीडियो

Ujjaval
अल्बर्टो डेल रियो टर्नबकल पर चढ़े हुए (Photo: WWE.com)
अल्बर्टो डेल रियो टर्नबकल पर चढ़े हुए (Photo: WWE.com)

Alberto Del Rio Attacks Wrestler's Father: पूर्व WWE चैंपियन हाल ही में एक टॉक शो के दौरान फिजिकल हो गए। उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला किया और इसी वजह से उन्हें प्रोडक्शन टीम ने सेट से बाहर निकाल दिया। यह स्टार और कोई नहीं, बल्कि अल्बर्टो डेल रियो (Alberto Del Rio) है। वो लगातार विवादों में रहते आए हैं।

Ad

अल्बर्टो डेल रियो ने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है। वो अलग-अलग तरह की चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए। इसके अलावा उन्हें Money in the Bank और Royal Rumble जैसे शानदार मैच जीतने का भी मौका मिला। उन्होंने AAA में वापसी की और कुछ साल वहां पर काम किया। मौजूदा समय में वो AAA के लिए काम कर रहे हैं और अभी मेगा चैंपियन हैं।

हाल ही में एक टॉक शो के दौरान वो एल हिजो डेल वाइकिंगो के पिता के साथ थे। इसी बीच दोनों के बीच बहस हुई। डेल रियो ने अपना आप खो दिया और वाइकिंगो के पिता पर अटैक कर दिया। उन्होंने उनका शर्ट भी फाड़ दिया। बाद में सिक्योरिटी और प्रोडक्शन टीम ने आकर उन्हें रोका। बाद में डेल रियो को वहां से जाने के लिए कहा गया और वो मान गए।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

ऐसा लग रहा है कि यह स्टोरीलाइन एंगल है, क्योंकि एल हिजो डेल वाइकिंगो और अल्बर्टो डेल रियो के बीच दुश्मनी रही है।

WWE ने संभावित तौर पर अल्बर्टो डेल रियो को साइन कर लिया है

अल्बर्टो डेल रियो ने WWE के लिए 2016 के बाद से अब तक काम नहीं किया है। ऐसा लगा था कि वो WWE से थोड़े समय के लिए दूर हुए हैं लेकिन उन्हें कभी वापस ही नहीं लाया गया। WWE ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि उन्होंने AAA को खरीद लिया है। इसी वजह से एक रिपोर्ट में बताया गया था कि WWE ने AAA के कई सारे रेसलर्स को साइन कर लिया है। इसमें अल्बर्टो डेल रियो का नाम भी शामिल था। इसके अलावा WWE ने एल हिजो डेल वाइकिंगो, एल हिजो डे डॉक्टर वैग्नर, लेडी मराविला, नीनो हैमबरगुजा, लेडी फ्लेमर और ला हीएड्रा को भी अपने साथ जोड़ा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications