WWE दिग्गज Batista द्वारा की गई सभी फिल्मों की लिस्ट

WWE Backlash 2024 का आयोजन कब और कहां होने वाला है?
WWE दिग्गज बतिस्ता ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है

Batista Film Lists: ऐसे कुछ चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें एक्टिंग करियर में भी अपार सफलता मिली है। द रॉक, जॉन सीना (John Cena) और द मिज़ भी फिल्मी दुनिया में अच्छी पहचान प्राप्त कर चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम बतिस्ता (Batista) का भी है, जिन्होंने 2019 में अपने प्रो रेसलिंग करियर को ऑफिशियल रूप से अलविदा कहा था।

Ad

बतिस्ता अपने WWE करियर में 6 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा टैग टीम चैंपियन रहे, WWE Royal Rumble विजेता रहे हैं और कई बड़े इवेंट्स को हेडलाइन भी किया है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम साल 2006 में रिलीज़ हुई 'Relative Strangers' नाम की फिल्म से रखा था। उस फिल्म में उन्होंने एक रेसलर के तौर पर बहुत छोटा सा किरदार निभाया था।

इसके अलावा भी वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम भी मचाई है। इस आर्टिकल में हम आपको बतिस्ता द्वारा की गई सभी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।

WWE दिग्गज बतिस्ता की सभी फिल्मों पर एक नजर

  • रिलेटिव स्ट्रेंजर्स - साल 2006 में रिलीज़ हुई (कैमियो किरदार निभाया)
  • माय सन! माय सन! वॉट हैव यू डन? - 2009
  • Wrong Side of The Town - 2010
  • हाउस ऑफ द राइजिंग सन - 2011
  • द स्कॉर्पियन किंग 3: बैटल फॉर रिडेम्पशन - 2011
  • द मैन विद द आयरन फिस्ट्स - 2012
  • रिडिक - 2013
  • गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी - 2014
  • L.A स्लैशर - 2015
  • स्पेक्टर - 2015
  • हीस्ट - 2015
  • द बॉस - 2016
  • किकबॉक्सर: वेंजेंस - 2016
  • मरॉडर्स - 2016
  • द वॉरियर्स गेट - 2016
  • बुशविक - 2017
  • गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी पार्ट 2 - 2017
  • 2048: नोवेयर टू रन - 2017
  • ब्लेड रनर 2049 - 2017
  • एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर - 2018
  • होटल आर्टेमिस - 2018
  • एस्केप प्लान 2: हाडेस - 2018
  • फाइनल स्कोर - 2018
  • मास्टर jed: द आईपी मैन लैगेसी - 2018
  • एवेंजर्स: एंडगेम - 2019
  • स्टुबर - 2019
  • एस्केप प्लान: एक्सट्रेक्टर्स - 2019
  • माय स्पाई - 2020
  • आर्मी ऑफ द डेड - 2021
  • ड्यून - 2021
  • थॉर: लव एंड थंडर - 2022
  • ग्लास ऑनियन: ए नाइव्स ऑउट ऑफ मिस्ट्री - 2022
  • नॉक एट द कैबिन - 2023
  • पैराशूट - 2023
  • गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉलूयम 3 - 2023
  • ड्यून पार्ट 2 - 2024

पूर्व WWE चैंपियन बतिस्ता की आखिरी फिल्म ड्यून पार्ट 2 रही, जो इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। उसमें बतिस्ता ने ग्लोसन रबन नाम का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो कई मूवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो कई अन्य फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं, जोकि जल्द ही रिलीज हो सकती हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications