WWE में पूर्व चैंपियन की वापसी को लेकर आया बहुत ही बुरा अपडेट, मौजूदा रिपोर्ट ने फैंस को दिया बड़ा झटका

..
पूर्व WWE चैंपियन हैं ब्रे वायट
WWE में काफी समय से दिखाई नहीं दिए हैं Bray Wyatt

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) पिछले कई महीनों से प्रोग्रामिंग से बाहर चल रहे हैं। ब्रे के अचानक गायब हो जाने के पीछे का कोई कारण भी कंपनी ने नहीं बताया है। कई रेसलिंग फैंस उनके वापसी के बारे में जानना चाहते हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में पूर्व WWE चैंपियन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

WrestleMania 39 से पहले ईटर ऑफ वर्ल्ड के नाम से मशहूर ब्रे वायट की पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। ऐसा लग रहा था कि फैंस को शो ऑफ शोज में दोनों पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस के बीच बड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है, लेकिन ब्रे की अज्ञात चोट के कारण इन प्लान्स को रद्द करना पड़ा था।

थोड़े समय पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ब्रे वायट जल्द ही वापसी कर SummerSlam 2023 में इन-रिंग एक्शन में दिख सकते हैं। हाल ही में आई नई रिपोर्ट में इस दावे का खंडन किया गया है। Fightful Select ने बताया कि WWE के टॉप ऑफिशियल ने उन्हें बताया है कि ब्रे वायट को अभी भी इन-रिंग एक्शन में वापस आने की इजाजत नहीं दी गई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वापसी के लिए कंपनी के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं। निश्चित ही फैंस के लिए बड़े झटके से कम नहीं है और बिल्कुल अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है।

Ad

Fightful ने आगे बताया कि कंपनी ने ब्रे के अचानक गायब हो जाने के कारण उनके लिए कोई भी क्रिएटिव प्लान नहीं बनाया है। ब्रे ने Extreme Rules 2022 में वापसी के बाद अभी तक केवल 1 ही मैच लड़ा है। वो आखिरी बार 24 फरवरी को SmackDown में दिखे थे जहां उन्होंने FireFly Fun House को होस्ट किया था।

WWE से Bray Wyatt के गायब होने के बाद Uncle Howdy भी नही दिखे हैं

WWE में ब्रे वायट की वापसी के साथ Uncle Howdy नाम का एक नया कैरेक्टर भी फैंस के सामने आया था। बॉबी लैश्ले से भी Uncle Howdy का सामना हुआ था लेकिन ब्रे के गायब होने के बाद वो भी प्रोग्रामिंग में नहीं दिखे हैं। फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि Uncle Howdy के पीछे कौन है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications