WWE Raw में जीत के बाद भी 33 साल के रेसलर को मिली बड़ी सजा, मजाक बनाना पड़ा महंगा और लग गया इतने डॉलर का चूना

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Chelsea Green: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। हालांकि, पूर्व WWE चैंपियन और 33 साल की चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) के लिए ये शो अच्छा नहीं रहा। Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स (Adam Pearce) ने ग्रीन के एक्शन के लिए उनके ऊपर जुर्माना लगाया है।

Ad

WWE Raw में इस हफ्ते चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन का मुकाबला केडन कार्टर और कटाना चांस के साथ हुआ। ये मैच बहुत ही छोटा रहा और अंत में ग्रीन, निवेन ने जीत हासिल की। दोनों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।

WWE ने अब शो के दौरान बैकस्टेज का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एडम पीयर्स, ग्रीन और निवेन नज़र आ रहे हैं। पीयर्स ने दोनों सुपरस्टार्स को जीत पर बधाई दी। इस दौरान ग्रीन ने पीयर्स का मजाक उड़ाया। इस वजह से पीयर्स ने उनके ऊपर 500 डॉलर का जुर्माना लगा दिया।

Ad

WWE Raw के एपिसोड में दिखा तगड़ा एक्शन

इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन के एक्शन के अलावा और भी बहुत चीजें देखने को मिलीं। शो की शुरूआत रिया रिप्ली ने की। पिछले हफ्ते बैकस्टेज उनके ऊपर लिव मॉर्गन ने हमला किया था। इस वजह से रिप्ली को इंजरी आ गई। उन्होंने अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप छोड़ने का फैसला किया।

शेमस ने भी लंबे समय बाद वापसी की और आईवार के साथ मैच लड़ा। उन्होंने शानदार जीत हासिल की। ट्रिपल एच का सैगमेंट भी देखने को मिला। उन्होंने नई टैग टीम चैंपियनशिप इंट्रोड्यूस की। न्यू डे, DIY और क्रीड ब्रदर्स के बीच वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ। इसमें DIY ने जीत हासिल की। नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स ने भी प्रोमो दिया। उन्होंने सैथ रॉलिंस की तारीफ की। साथ ही साथ द रॉक के ऊपर भी निशाना साधा।

जे उसो और फिन बैलर के बीच भी वन-ऑन-वन मुकाबला देखने को मिला। जे ने जबरदस्त जीत हासिल की। मेन इवेंट में सैमी ज़ेन ने चैड गेबल के खिलाफ अपनी आईसी चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में सैमी ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन किया। चैड गेबल ने इसके बाद हील टर्न लेते हुए सभी को चौंका दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications