"मैं कभी अगला The Rock नहीं बनना चाहता था"- WWE दिग्गज ने पूर्व चैंपियन को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

The Rock: द रॉक (The Rock) ने साल 2000 में फुल टाइम WWE करियर की शुरूआत की थी। कंपनी ने उन्हें शानदार पुश दिया। इसका उन्होंने फायदा उठाया। WWE में उन्होंने बहुत नाम कमाया। अब वो हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। बतिस्ता का करियर भी कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने भी WWE में बहुत नाम कमाया और फिर हॉलीवुड में भी जबरदस्त काम किया।

साल 2010 में WWE से जाने के बाद बतिस्ता ने हॉलीवुड में कदम रखा। पिछले एक दशक में बतिस्ता ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उनके कैरेक्टर को देखकर फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं।

WWE दिग्गज The Rock को लेकर सामने आया बयान

GQ Magazine को हाल ही में WWE दिग्गज बतिस्ता ने अपना इंटरव्यू दिया। द रॉक के साथ तुलना को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था। यहां बतिस्ता ने कहा,

मैंने कभी भी अगला द रॉक बनने की कोशिश नहीं की। मैंने हमेशा एक अच्छा एक्टर बनने की सोची। एक आदरणीय एक्टर। मैं चीजों से भयभीत रहा। मैं हमेशा आगे आने वाली चीजों को देखकर नर्वस रहा। मैंने हमेशा अपने आपको नई चीजें करने के लिए फोर्स किया। मुझे अपने ऊपर पूरा भरोसा था। मैं कभी भी पीछे नहीं हटा। इस वजह से आगे बढ़ता गया।

द रॉक की WWE रिंग में वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि WrestleMania 39 में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। इस ड्रीम मैच का इंतजार फैंस बहुत लंबे समय से कर रहे हैं। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी। WWE ने भी उनके लिए कोई ना कोई खास प्लान जरूर तैयार किया होगा। रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। दोनों के बीच होने वाले मैच से कंपनी को बहुत फायदा होगा। ट्रिपल एच को ये बात अच्छे से पता होगी। द रॉक अगर रिंग में आएंगे तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। Royal Rumble 2023 में भी उनकी एंट्री हो सकती है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment