"मैं चैंपियनशिप मुकाबला लड़ना चाहता हूं"- Roman Reigns को WWE के पूर्व चैंपियन ने मैच के लिए ललकारा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान

Madcap Moss: पूर्व WWE 24/7 चैंपियन मैडकैप मॉस (Madcap Moss) अब रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए करना चाहते हैं। पिछले दो साल से WWE में रेंस की बादशाहत चल रही हैं। रेंस को रोकने वाला इस समय कोई नहीं है। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस की बादशाहत कौन खत्म करेगा।

Ad

WWE सुपरस्टार मैडकैप मॉस ने रोमन रेंस को लेकर दी अपनी खास प्रतिक्रिया

मैडकैप मॉस भी ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। मेन रोस्टर में वो अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। WWE Dutch में हाल ही में मॉस नज़र आए। एक फैन ने उनसे पूछा कि वो किस WWE सुपरस्टार का सामना करना चाहते हैं। उन्होंने रोमन रेंस का नाम लिया और कहा,

अगर मुझे किसी एक को पिक करना होगा तो मैं रोमन रेंस को करूंगा। मैं उनके खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ना चाहूंगा। इस समय इंडस्ट्री में सबसे बेस्ट काम रोमन रेंस कर रहे हैं। कोई भी उनके खिलाफ मैच लड़ना चाहेगा। लोगन पॉल उनके खिलाफ क्या कर पाएंगे ये मैं देखना चाहता हूं। Crown Jewel में क्या होगा ये देखने के लिए सभी बेताब नज़र आ रहे हैं। मैं भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
Ad

मैडकैप मॉस ने तो कह दिया कि उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ना है। अब देखना होगा कि फ्यूचर में उन्हें ये मौका मिलेगा या नहीं। WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच इस इवेंट मे अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस मैच का इंतजार सभी कर रहे हैं। रेंस इस साल 7वीं बार अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। मॉस ने अभी तक अच्छा काम किया है। कुछ अच्छे मैचों का वो हिस्सा रहे। रिंग में जबरदस्त एक्शन उनका रहता है। फैंस भी उन्हें सपोर्ट करते हैं। आने वाले समय में जरूर उन्हें बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जाएगा। ऐसा होगा तो फिर फैंस भी खुश हो जाएंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications