WWE के पूर्व चैंपियन की हो सकती है इस साल कंपनी ने वापसी

Ankit

पूर्व WWE चैंपियन रॉब वैन डैम ने हाल ही में WWE के हेडक्वाटर में अपनी गर्लफ्रेंस कैट फॉर्ब्स के साथ दस्तक दी। जिसके बाद से ये कयास लगाया जा रहा है कि RVD की शायद इस साल WWE में वापसी होने वाली है। RVD को अपने हाई फ्लाइ मूव्य से लिए रैसलिंग वर्ल्ड में काफी जाना जाता है। वहीं इस बिजनेस में रॉब वैन डैम एक ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने ECW वर्ल्ड टाइटल, WWE चैंपियनशिप और TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीता है। RVD ने अपने करियर के दौरान काफी रैसलिंग प्रोमोशन्स में काम किया है। इसमें WCW, WWE और TNA भी शामिल है। दूसरी ओर RVD को उनकी रियल लाइफ किक बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। कई सालों से RVD के प्रदर्शन को बेहतर माना गया है। लगभग 28 साल से रिंग में प्रदर्शन करने के बाद भी RVD काफी फिट और अपने शरीर पर काम कर रहे हैं। वहीं RVD की गर्लफ्रेंड कैट फॉर्ब्स खुद एक इंडी रैसलर है जिन्होंने सोशल मीडिया पर रॉब वैन डैम की WWE हैडक्वाटर की खबर अपडेट की।

Ad

हालांकि इस पोस्ट के बाद RVD ने कोई प्रतिक्रिया अपनी वापसी पर नहीं दी है लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अब वापसी लगभग तय है। 47 साल के RVD आखिरी बार WWE में 2014 में नजर आए थे।इस दौरान RVD ने शील्ड के डीन एम्ब्रोज और सैथ रॉलिंस के खिाफ मैच लड़ चुके हैं। वो 2015 से ही दुनिया की अलग-अलग रैसलिंग कंपनियों का हिस्सा रहे हैं और मैच लड़ते रहते हैं। उनकी WWE में आने को लेकर कई बार अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन अभी तक ये अफवाहें गलत ही साबित हुई हैं। अब देखना होगा कि इस बार ये खबर सही होती है या नहीं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications