"WWE में रोमन रेंस का मतलब हैं पैसा"

पूर्व WWE चैंपियन सिड जस्टिस उर्फ सायको सिड हाल ही में कनाडा पहुंचे। यहां एक ग्रेट नॉर्थ रैसलिंग में उऩ्होंने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने यहां एक यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने इस समय WWE में प्रोडेक्ट, केविन ओवंस और रोमन रेंस के बारे में बातचीत की। 56 साल के सिड अभी भी कई इंडिपेंडेंट प्रमोशन में हिस्सा लेते रहते है। साल 2012 के बीच में वो रॉ में भी नजर आए थे। यहां हीथ स्लेटर के साथ उनकी फाइट थी। हीथ स्लेटर को उन्होंने बुरी तरह मारा था। इस उम्र में भी सिड की बॉडी काफी कमाल की है। रोमन रेंस और केविन ओवंस दोनों इस समय टॉप पर है। रोमन रेंस के सबसे टॉप में है, तो उधर स्मैकडाउन में केविन ओवंस ने भी अपना धमाल मचाया हुआ है। 33 साल की उम्र में ओवंस ने कई बड़े प्रमोशन में काम किया है। रिंग ऑफ ऑनर में उऩ्होंने कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। पूरी दुनिया में उन्होंने जाकर शानदार फाइट लड़ी है। उधर WWE में रोमन रेंस का करियर इस समय आसमान छू रहा है। इस पूर्व WWE चैंपियन ने फिलहाल WWE की स्थिति और WWE प्रोग्रामिंग के बारे में बातचीत की। उनका कहना था कि," मुझे याद है जब मैंने ये बिजनेस छोड़ा था तब यहां ये काफी ऊंचे स्तर पर था। लेकिन जब मैं वापस आया तो देखा की कई ऐसे लोग यहां आ गए है जो बिल्कुल भी पैसा नहीं ला सकते है। इस हिसाब से ये बिजनेस खराब है। लेकिन मैंने केविन ओवंस जैसे सुपरस्टार्स को देखा तो मुझे थोड़ा बहुत अच्छा लगा। रोमन रेंस इसमें से एक है। वो एक मनी परफॉर्मर है। मैं उनकी जमकर तारीफ करता हूं। रोमन रेंस सभी सुपरस्टार से कई आगे है।" समरस्लैम के बाद अब सभी रॉ के सुपरस्टार को नो मर्सी का इंतजार है। ये 24 सितंबर को होगा। फिलहाल इसके लिए ब्रॉक लैसनर और ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच ही पक्का हुआ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications