WWE दिग्गज ने अपने लुक से ढाया कहर, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पहचानना हुआ मुश्किल

WWE
WWE सुपरस्टार का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आप हो जाएंगे हैरान (Photo: WWE.com)

WWE Superstar Sheamus Body Transformation: WWE में शेमस (Sheamus) का बहुत बड़ा नाम है। 46 साल की उम्र में भी रिंग में उनका तगड़ा एक्शन रहता है। WWE में लंबे समय से वो काम कर रहे हैं। कंपनी ने हमेशा उनके ऊपर भरोसा जताया। इस साल की शुरूआत में जब उन्होंने टीवी पर वापसी की थी तो उनकी बॉडी थोड़ी खराब लग रही थी लेकिन अब उन्हें पहले की अपेक्षा पहचानना भी मुश्किल हो गया है। पिछले कुछ महीनों में शेमस ने अपनी बॉडी में इतनी मेहनत की है कि वो अब बिल्कुल फिट नज़र आ रहे हैं।

Ad

8 महीने रिंग से बाहर रहने के बाद इस साल 15 अप्रैल को Raw के एपिसोड में दिग्गज शेमस ने धमाकेदार वापसी की थी। उनका लुक देखकर फैंस हैरान हो गए थे। शेमस का वजन काफी बढ़ गया था। उन्होंने बाद में खुलासा किया कि उनका इरादा WWE ड्राफ्ट में वापसी करने का था लेकिन उन्हें कुछ हफ्ते पहले ही बुला लिया गया, जिससे उन्हें वजन कम करने का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया।

शेमस अब अपने पुराने अवतार में आ चुके हैं। उन्होंने अपना एक्सट्रा वजन कम कर लिया है। उनकी बॉडी अब काफी तगड़ी लग रही है और नया लुक कहर ढा रहा है। शेमस ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर X पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उनकी वापसी के बाद ड्रू मैकइंटायर द्वारा लगाए गए "burger after burger" जैब को उन्होंने याद किया।

Ad

WWE में अभी तक शेमस ने अच्छा काम किया है

शेमस इस समय Raw में जबरदस्त काम कर रहे हैं। युवा स्टार्स को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन्होंने ली हुई है। फैंस उन्हें हमेशा से चीयर करते आ रहे हैं। शेमस ने WWE में लंबे समय से कोई टाइटल हासिल नहीं किया है। हालांकि, उन्हें चैंपियनशिप की जरूरत नहीं है क्योंकि रेसलिंग की दुनिया में वो पहले ही अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। साल 2009 में उन्होंने WWE मेन रोस्टर में कदम रखा था। अभी तक वो चार बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन बार यूएस टाइटल भी अपने नाम किया हुआ है। खैर कंपनी द्वारा उन्हें आगे जाकर तगड़ा पुश दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो एक बार फिर वो सफलता की उड़ान भरेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications