WWE दिग्गज ने Roman Reigns को हराने वाले पल को याद करते हुए दिया बड़ा बयान, ट्राइबल चीफ की खुशियों पर मारी थी 'लात'

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: एक पूर्व WWE चैंपियन ने साल 2015 में रोमन रेंस (Roman Reigns) पर अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन करने पर विचार साझा किया।

Ad

शेमस का अभी तक करियर हॉल ऑफ फेम का रहा है, उनके करियर का सबसे शानदार पल WWE Survivor Series 2015 में रहा था। रोमन रेंस ने डीन एंब्रोज को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि उन्हें जश्न मनाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। शेमस ने रोमन रेंस के ऊपर मनी इन द बैंक कैश-इन किया और नए चैंपियन बन गए। WWE ने 1 जुलाई को Money in the Bank से पहले एक नया वीडियो अपलोड किया, जिसमें पूर्व लैडर मैच विजेताओं को उनके द्वारा कैश-इन गए समय को दर्शाया गया है। जिसमें शेमस ने कहा,

5:15 दोस्त। इतना ही समय मुझे रोमन रेंस के सिर पर लात मारने में लगा था जब उन्होंने अपनी पहली WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी।
Ad

रोमन रेंस अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। अगस्त, 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। रेंस की बादशाहत अभी तक तब से कोई खत्म नहीं कर पाया। पिछले एक साल से द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन धमाकेदार चल रही है। पहले सैमी ज़ेन ने अच्छा काम किया और अब द उसोज़ एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं।

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

रोमन रेंस को इस साल तीन बार धोखा मिल गया है। Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन ने अपने दोस्त केविन ओवेंस को बचाने के लिए रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। इसके बाद WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। Smackdown में कुछ हफ्ते पहले जे उसो ने भी रेंस को धोखा दिया। Money in the Bank 2023 में रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। फैंस को इस मुकाबले में बहुत मजा आएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications