पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns के खिलाफ होने वाले ब्लॉकबस्टर मैच के लिए बनाए गए ऑरिजिनल प्लान का किया खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार का खास बयान आया सामने
WWE सुपरस्टार का खास बयान आया सामने

Roman Reigns: रोड टू WWE WrestleMania 39 के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) को सैमी जे़न (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने बहुत परेशान किया। WWE सुपरस्टार शेमस ने अब क्रिएटिव टीम के ऑरिजिनल प्लान का खुलासा किया है।

WWE Survivor Series WarGames 2022 में द ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने केविन ओवेंस और ड्रू मैकइंटायर के साथ मिलकर द ब्लडलाइन का सामना किया था। इस मुकाबले में शेमस और रोमन रेंस का आमना-सामना भी हुआ था। शेमस ने अब बताया है कि इसके बाद रेंस को वो चैलेंज करने वाले थे।

Out of Character पॉडकास्ट में हाल ही में शेमस गेस्ट बनकर आए। शेमस ने WarGames मैच को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

मैं रोमन रेंस की तरफ बढ़ रहा था लेकिन चीजें बदल गई। टाइम के हिसाब से चीजें बदलती रही, कुछ ना कुछ क्रिएटिव होता रहा, एक तरह से कहा जाए तो पूरा यू-टर्न हो गया। मैं रोमन रेंस को चुनौती देने वाला था लेकिन ये नहीं हो पाया।

youtube-cover

WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस का मैच केविन ओवेंस के साथ हुआ था

WWE Survivor Series WarGames 2022 के बाद कहा जा रहा था कि रोमन रेंस और शेमस के बीच राइवलरी शुरू होगी। Royal Rumble 2023 में इन दोनों के बीच मैच की बात भी कही जा रही थी। कुछ रिपोर्ट्स में तो इस मैच पर मुहर लगा दी गई थी। हालांकि ऐसा नहीं पाया। Royal Rumble में रोमन रेंस का मैच केविन ओवेंस के साथ हुआ था। इसी शो में सैमी ज़ेन ने अपने दोस्त केविन को बचाने के लिए रेंस के ऊपर टर्न लिया था।

यहां से चीजें और भी उत्साहित करने वाली हो गई थी। अगर शेमस के साथ रेंस की राइवलरी होती तो फिर मामला अलग हो जाता। द ब्लडलाइन को सफलता नहीं मिल पाती। ब्लडलाइन में सैमी ज़ेन का किरदार बहुत ही जबरदस्त था। उनकी वजह से ही स्टोरीलाइन हिट हुई। हाल ही में WWE WrestleMania 39 में ज़ेन और ओवेंस ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links