WWE दिग्गज की इस हफ्ते SmackDown में होगी धमाकेदार वापसी, मौजूदा चैंपियन की हालत होगी खराब?

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आए
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आए

Sheamus: WWE SmackDown में इस हफ्ते शेमस (Sheamus) की वापसी हो सकती है। मौजूदा रिपोर्ट में इस चीज को लेकर बड़ी बात सामने आई है। 21 अक्टूबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अंतिम बार वो नज़र आए थे। उन्हें इंजरी आ गई थी। हालांकि बाद में पता चला कि ये एक स्टोरीलाइन का हिस्सा है। हाल ही में WWE दिग्गज शेमस ने शादी रचाई है। इसके लिए ही उन्होंने ब्रेक लिया था। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार अब कर रहे हैं।

Ad

WWE दिग्गज शेमस को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में शेमस की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते उनकी वापसी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में होगी। हालांकि किस अंदाज और किस स्टोरीलाइन में वो दिखेंगे ये पता नहीं है। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का मुकाबला होगा। शायद यहां वो नज़र आ सकते हैं।

Ad

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप इस समय गुंथर के पास हैं। शेमस के साथ उनकी राइवलरी रह चुकी है। अगर दोनों के बीच फिर से राइवलरी होगी तो फैंस को मजा आएगा। दोनों के बीच तगड़े मुकाबले भी हो चुके हैं।

शेमस ने पिछले महीने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड इसाबैला रेविला से शादी की। उनकी शादी न्यूयॉर्क सिटी में हुई थी। WWE के कुछ सुपरस्टार्स उनकी शादी में शामिल हुए थे। शेमस ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीर भी शेयर की थी। दरअसल साल 2017 से ये दोनों रिलेशन में थे। पिछले साल जुलाई में दोनों ने सगाई की थी।

21 अक्टूबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में The Bloodline ने शेमस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद ब्रेक पर वो चले गए थे। पहले बताया गया कि उन्हें चोट लग गई लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने शादी के लिए ब्रेक लिया था। खैर शेमस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। दिग्गजों की लिस्ट में शेमस का नाम आता हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते उनकी वापसी होगी तो फिर वो क्या बवाल मचाएंगे। किसी बड़ी राइवलरी में वो जरूर नज़र आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications