The Miz Streak In Danger: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के आयोजन में अब एक हफ्ता रह गया है। इस शो से पहले एक SmackDown और Raw का एक एपिसोड बचा हुआ है। WWE ने इवेंट के लिए लगभग सभी मैच बुक कर दिए हैं लेकिन अभी भी समय है। हालांकि, एक पूर्व WWE चैंपियन की 16 साल लंबी स्ट्रीक पर संकट के बादल छा गए हैं।
द मिज़ ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की लेकिन वो मौजूदा समय में किसी बड़ी स्टोरी का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें WrestleMania 41 में जगह नहीं मिली है। वो संभावित तौर पर यह इवेंट मिस कर सकते हैं। कई लोगों को नहीं पता होगा कि WrestleMania 24 से वो ग्रैंडेस्ट स्टेज का हिस्सा बन रहे हैं। अब WrestleMania 41 वो पहला मौका हो सकता है, जहां वो क्रिएटिव फैसले के चलते इवेंट मिस करेंगे।
बता दें कि द मिज़ ने WrestleMania 36 को चोटिल होने के कारण नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा वो हर एक WrestleMania का डेब्यू के बाद से हिस्सा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि WWE मैनेजमेंट के पास उनके लिए प्लान नहीं है और इसी कारण वो बाहर हैं। यह मिज़ जैसे दिग्गज के हिसाब से कंपनी की शर्मनाक गलती है।
द मिज़ ने पिछले कुछ समय में कार्मेलो हेज के साथ काम करना शुरू किया है। इसी बीच वो अपनी टीम को 'Melo Don't Miz' बुला रहे हैं। देखना होगा कि मिज़ की मेलो के साथ जोड़ी किस तरह का काम करती है।
क्या WWE WrestleMania 41 का किसी तरह से हिस्सा बन सकते हैं द मिज़?
द मिज़ संभावित तौर पर लास वेगास जाएंगे लेकिन वो WrestleMania के लिए बुक नहीं किए गए हैं। वो ग्रैंडेस्ट स्टेज पर किसी तरह की अपीयरेंस दे सकते हैं। भले ही वो मैच नहीं लड़े लेकिन वो शो में आखिरी समय पर किसी तरह से दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि मिज़ का कॉन्ट्रैक्ट इस साल WWE से खत्म हो रहा है और अभी तक अपडेट नहीं है कि उन्होंने नई डील साइन की है, या नहीं। देखना होगा कि द मिज़ अब रिटायर होने का फैसला करते हैं, या फिर रेसलिंग जारी रखते हैं। उनका किसी अन्य कंपनी में जाना बेहद मुश्किल लग रहा है। वो WWE के साथ हमेशा लॉयल रहे हैं।