पूर्व WWE चैंपियन ने कंपनी में पहला टाइटल जीतने की 12वीं सालगिरह पर डाला पोस्ट, 10 साल की बच्ची का रिएक्शन फिर किया वायरल

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

The Miz: WWE सुपरस्टार द मिज़ (The Miz) ने 12 साल एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तब की है जब उन्होंने कंपनी में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की थी। साथ ही साथ उन्होंने एंगरी मिज़ गर्ल के रिएक्शन को भी एक्नॉलेज किया है। मिज़ की ये पोस्ट अब खूब वायरल हो रही है।

Ad

22 नवंबर, 2010 को Raw के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने अपनी WWE चैंपियनशिप को वेड बैरेट के खिलाफ रिटेन किया था। हालांकि ऑर्टन के लिए ये दिन बिल्कुल भी सही नहीं रहा। द मिज़ ने रिंग में आकर Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट उनके ऊपर कैश-इन कर दिया था। मिज़ को फैंस ने इस दौरान बहुत चीयर किया था।

मिज़ ने रैंडी ऑर्टन को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। वैसे जब मिज़ चैंपियन बने तब सभी हैरान रह गए थे। किसी को समझ नहीं आया था कि ऐसा कैसे हो गया। एरीना में बैठे फैंस के रिएक्शन इस दौरान अलग-अलग थे। एक 10 साल की बच्ची कैले का रिएक्शन इसके बाद बहुत वायरल हुआ था। आज भी फैंस उस बच्ची के रिएक्शन को याद करते हैं। इस बच्ची ने गुस्से से अलग अंदाज में द मिज़ को घूरा था।

WWE दिग्गज द मिज़ ने शानदार तस्वीर पोस्ट की

द मिज़ ने एक पुरानी तस्वीर इस बार पोस्ट की। कंपनी में पहली बार चैंपियनशिप जीतने की 12वीं सालगिरह पर उन्होंने ये पिक्चर पोस्ट की।

Ad

द मिज़ बहुत लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। अभी तक दो बार वो WWE चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा दो बार यूएस चैंपियनशिप, आठ बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, दो बार Money in the Bank विजेता और आठ बार टैग टीम चैंपियनशिप उन्होंने जीती।

Ad

मिज़ ने हील के रूप में अभी तक WWE में बहुत नाम कमाया। कई WWE दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। उनके प्रोमो जबरदस्त रहते हैं। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। नए सुपरस्टार्स के साथ वो बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। इस समय वो मिडकार्ड में काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications