753 दिन बाद पूर्व WWE Superstar ने रिंग में वापसी कर जीता टाइटल, खास तस्वीरें देखकर आपको आएगा मजा

Pankaj
 पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Tyler Breeze: पूर्व WWE सुपरस्टार टायलर ब्रीज (Tyler Breeze) को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। उन्होंने दो साल से अधिक समय के बाद रिंग में वापसी की है। इसके अलावा वह एक बार फिर चैंपियन बन गए हैं।

कुछ साल पहले ब्रीज ने WWE टीवी पर शानदार काम किया था, उन्होंने अच्छा नाम भी बना लिया था। ब्रीजांगो ग्रुप में रहकर उन्होंने बढ़िया काम किया था। NXT में उन्होंने 15 जून, 2021 को अपना अंतिम मैच लड़ा था। इम्पीरियम के खिलाफ उनका मैच हुआ था।

पूर्व NXT टैग टीम चैंपियन ने 8 जुलाई, 2023 को Next Generation Wrestling: Tennessee's Wrestle Wars इवेंट में रेसलिंग की और मैट क्रॉस को हराकर नए NGW: TN चैंपियन बन गए। एनजीडब्ल्यू के साथ-साथ शो में शामिल हुए कुछ प्रशंसकों ने ब्रीज की जीत का जश्न मनाते हुए ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

जून, 2021 में ब्रीज को WWE ने रिलीज कर दिया था। हालांकि अपने छोटे से करियर में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर फैंस के दिल में खास जगह बनाई। उनके रिलीज के बाद कुछ सुपरस्टार्स निराश नज़र आए थे। खासतौर पर WWE सुपरस्टार बेली ने उन्हें लेकर शानदार संदेश ट्विटर के जरिए दिया था। आपको बता दें बेली ने ब्रीज के साथ काफी काम किया था और उनसे बहुत कुछ सीखा था। ट्विटर पर ये बात खुद उन्होंने बताई थी। ब्रीज ने बेली के कैरेक्टर को अच्छा बनाने के लिए उनकी बहुत मदद की थी। बेली ने ब्रीज के साथ बिताए गए पलों को भी याद किया था।

क्या फ्यूचर में WWE रिंग में Tyler Breeze की वापसी होगी?

खैर फ्यूचर में ब्रीज की WWE में भी वापसी हो सकती है। साल 2020 और 2021 में WWE ने कुछ बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज किया था। कई सुपरस्टार्स की दोबारा WWE रिंग में वापसी हो गई। आगे जाकर ब्रीज भी ये काम कर सकते हैं। लंबे समय बाद उन्होंने रिंग में वापसी कर इस बार चैंपियनशिप हासिल की। उनके फैंस को भी देखकर अच्छा लग रहा होगा। उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment