WWE में जगह बनाने वाली सबसे पहली महिला भारतीय रेसलर कविता देवी (Kavita Devi) का आज 36वां जन्मदिन है और दुनिया भर से फैंस उन्हें जन्मदिन के दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में सभी फैंस का धन्यवाद किया है।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति और बेटी भी दिखाई दे रही है। वो अपने परिवार के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं और फैंस का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा,"आप सभी को नमस्कार, जय हिन्द। फैंस का मुझे बहुत प्यार मिलता आया है और आज मेरे जन्मदिन के मौके पर सभी ने शुभकामनाएं भेजी हैं, जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। आप सभी के खुश रहने की कामना करती हूं।" View this post on Instagram Instagram Postकविता देवी को रिलीज़ कर चुकी है WWEआपको याद दिला दें कि साल 2017 के Mae Young Classic टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर होने के बाद भी WWE ने उन्हें साइन किया था। उस समय कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के साथ ही वो WWE के साथ जुड़ने वाली सबसे पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।𝙒𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙚𝙡𝙖𝙢𝙞𝙖@wrestlelamiaMay 19th isn't a lucky day. All this talent got released just now. (As per Sean Ross Sapp) Drake Wuertz (Ref)Alexander WolfeKavita DeviBrandi Lauren/Skyler StoryJake ClemonsEzra Judge/EJ NdukaJessamyn DukeVanessa Borne3:08 AM · May 20, 202115421May 19th isn't a lucky day. All this talent got released just now. (As per Sean Ross Sapp) Drake Wuertz (Ref)Alexander WolfeKavita DeviBrandi Lauren/Skyler StoryJake ClemonsEzra Judge/EJ NdukaJessamyn DukeVanessa Borneशायद आपको याद ना हो, लेकिन उन्होंने WrestleMania 34 के प्री शो में हुए 20-विमेंस बैटल रॉयल में भी परफॉर्म किया था, लेकिन उसमें जीत दर्ज नहीं कर पाईं। वहीं उन्होंने अप्रैल 2018 में पहली बार NXT रिंग में कदम रखा, जहां उनकी और आलिया की टीम को डकोटा काई और स्टैफनी नेवेल की टीम के खिलाफ हार मिली थी।अपने करियर में उन्होंने आईओ शिराई, केट्लिन और लेसी इवांस जैसे बड़े स्टार्स के साथ रिंग शेयर की। मगर करीब 4 सालों तक कंपनी में काम करने के बाद मई 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया था।आपको याद दिला दें कि वो दक्षिण एशियाई खेलों की फ्रीस्टाइल रेसलिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं। खैर उन्होंने अभी तक इस प्रमोशन में अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में लड़ा, जहां NXT के एक शो में उन्हें आईओ शिराई के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।