पूर्व भारतीय WWE Superstars ने Vince Mcmahon की बेटी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, फैंस का दिल जीता

stephanie mcmahon wwe vince mcmahon
भारतीय प्रो रेसलर्स ने स्टैफनी के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की

Stephanie Mcmahon: स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie Mcmahon) ने कुछ दिन पहले WWE की सह-अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) की वापसी की खबरें सामने आने के कुछ दिन बाद स्टैफनी ने अपना पद छोड़ने का निर्णय लिया था।

Ad

अब कंपनी के पूर्व सुपरस्टार्स द सिंह ब्रदर्स (सुनील और समीर सिंह) ने स्टैफनी के साथ एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें कि सह-अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद रेसलिंग यूनिवर्स से उन्हें बहुत प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। सिंह ब्रदर्स ने भी अपनी पुरानी बॉस के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें स्टैफनी को सिर पर चुन्नी ओढ़े भारतीय संस्कृति में ढलते हुए देखा जा सकता है।

Ad

सुनील और समीर सिंह ने अपने WWE के सफर की शुरुआत साल 2016 में की थी। वहीं सिंह ब्रदर्स के रूप में उन्होंने मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद जिंदर महल के वर्ल्ड टाइटल रन को दिलचस्प बनाने में योगदान दिया। मगर 2021 में कंपनी ने उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया था, जिसके बाद वो 2 मौकों पर AEW में परफॉर्म करते नज़र आ चुके हैं।

स्टैफनी मैकमैहन ने अपने जीवन के 25 साल WWE को समर्पित किए

स्टैफनी मैकमैहन उन दिनों से अपने पिता की कंपनी का हिस्सा बनी हुई हैं, जब इसे WWF के नाम से जाना जाता था। उन्होंने केवल 13 साल की उम्र में WWE के लिए काम करना शुरू किया और ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 1998 से फुल-टाइम वर्क करना शुरू किया।

Ad

स्टैफनी ने कंपनी के कई बड़े पदों पर काम किया, जिनमें चीफ ब्रांड ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट जैसे बड़े पद भी शामिल रहे। पिछले साल विंस मैकमैहन की रिटायरमेंट के बाद स्टैफनी और निक खान को कंपनी का सह-अध्यक्ष बनाया गया, वहीं पूर्व डीवाज़ चैंपियन को चेयरवुमन बनाने का ऐलान भी किया गया।

मगर अब विंस की वापसी के बाद चीज़ें बदल चुकी हैं और खबरें हैं कि वो कंपनी को बेचना चाहते हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच स्टैफनी ने अपने पद से इस्तीफा दिया, लेकिन ट्रिपल एच अब भी चीफ कंटेन्ट ऑफिसर के पद पर बने हुए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications