WWE दिग्गज ने Vince McMahon की कड़ी आलोचना करते हुए दिया बड़ा बयान, जताई अपनी निराशा

विंस मैकमैहन के इशारे पर होता है हर काम
विंस मैकमैहन के इशारे पर होता है हर काम
WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट्स में लगातार रीमैच बुक करने पर उनकी आलोचना की है। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में रिडल (Riddle) के खिलाफ रोमन रेंस (Roman Reigns) की जीत के बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी देखने को मिली थी। लैसनर ने रोमन पर हमला किया था और इसके बाद WWE ने रोमन और लैसनर के बीच समरस्लैम (SummerSlam) में लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच फिक्स किया है।

SmackTalk में इस हफ्ते बात करते हुए मेंटल ने कहा है कि प्रीमियम लाइव इवेंट्स में रीमैच कराने का आइडिया मैकमैहन का ही होता है। हालांकि, मेंटल का मानना है कि इस तरह के मैचों का कोई मतलब नहीं है। उनका यह भी कहना है कि अब WWE रेसलिंग कंपनी की तरह काम नहीं करती है और वो पूरी तरह से कंटेंट पर ध्यान लगाते हैं। मेंटल ने कहा,

"वो यही करते हैं। क्या इसका कोई मतलब बनता है? बिल्कुल नहीं। हालांकि, वो विंस हैं और वो ऐसा ही करते हैं। यदि यह टाउन में इकलौता गेम हो तो वह इसके साथ वापस आ सकते हैं, लेकिन आप यह जानते हैं कि यह टाउन में इकलौता गेम नहीं है। लोग कहते हैं कि TNA या WWE या AEW में जंग चल रही है, लेकिन यह तब जंग हो सकती है जब एक साइड को पता हो कि वो जंग में हैं। WWE इसके बारे में ध्यान नहीं देता है क्योंकि वो हाउस शो से पैसे नहीं बना रहे हैं। वो रेसलिंग कंपनी नहीं है और वो अब कंटेंट कंपनी बन गए हैं।"

youtube-cover

डच मेंटल ने बताया WWE में वो कैसे विंस मैकमैहन को देते थे आइडिया

डच मेंटल ने हाल ही बताया था कि वह WWE में विंस मैकमैहन को अपने आइडिया कैसे देते थे। मेंटल का कहना है कि लोगों को अपने आइडिया सीधे विंस के साथ शेयर करने चाहिए। पूर्व मैनेजर को लगता है कि यह अधिक सफल तरीका है क्योंकि क्रिएटिव टीम को हमेशा नहीं पता होता कि कैसा आइडिया शेयर किया जाए। उन्होंने कहा,

"जब मैं WWE में था तो आप किसी क्रिएटिव को आइडिया नहीं दे सकते थे क्योंकि यदि वह विंस के सामने इसे रखने जा रहे हैं तो मैकमैहन को नहीं पता होता कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। यदि उनसे सवाल किया गया तो वह इसका जवाब भी नहीं दे पाएंगे। आपके पास आइडिया है तो सीधे विंस के पास जाइए।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।