'अगले साल होगा कारनामा'- WWE में फेमस Superstar द्वारा 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने को लेकर दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में होगा बड़ा मैच
WWE Money in the Bank 2023 में होगा बड़ा मैच

Dutch Mantell: पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) द्वारा संभवत: रिक फ्लेयर के 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप रिकॉर्ड को तोड़ने पर अपने विचार साझा किए।

Ad

शार्लेट फ्लेयर 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। विमेंस डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम हैं। Money in the Bank 2023 में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। अगर फ्लेयर चैंपियन बन गईं तो उनका आंकड़ा 15 पहुंच जाएगा। जॉन सीना और रिक फ्लेयर अभी तक 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। फ्लेयर इन दोनों के बहुत नजदीक पहुंच जाएंगी।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा,

वो 15वीं विमेंस चैंपियनशिप के लिए जा रही है...फ्लेयर पक्का 16वें वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी जाएंगी। शायद अगले साल WrestleMania में। उन्हें आगे जाकर बहुत मौका मिलेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो ये 16 पार भी हो जाएंगी। ये चीज फिर कभी टूट नहीं पाएगी। अगले साल वो ये कारनामा कर सकती हैं।

youtube-cover
Ad

कंपनी ने हमेशा शार्लेट फ्लेयर को पुश दिया। इस वजह से बहुत लोग नाराज भी नज़र आए। कुछ हफ्ते पहले WWE Smackdown में उन्होंने वापसी की। उन्होंने सीधे आते ही ओस्का को टाइटल के लिए चैलेंज किया। उन्हें टाइटल मैच भी मिल गया। कुछ ऐसा ही पिछले साल भी देखने को मिला था। 30 दिसंबर को हुए Smackdown के एपिसोड में उन्होंने वापसी कर रोंडा राउजी को टाइटल के लिए चुनौती दी। फ्लेयर ने तुरंत जीत हासिल करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में शार्लेट फ्लेयर चैंपियन बन पाएंगी?

WrestleMania 39 तक फ्लेयर चैंपियन बनीं रही थी। रिया रिप्ली ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। उन्होंने मेनिया में टाइटल मैच के लिए फ्लेयर को चुनौती दी। रिप्ली ने मेनिया में फ्लेयर को हरा दिया। इसके बाद शार्लेट ने भी ब्रेक ले लिया था। WWE Money in the Bank 2023 में अब सभी की नजरें होंगी। देखना होगा कि फ्लेयर विमेंस टाइटल जीत पाएंगी या नहीं। हालांकि ओस्का द्वारा उन्हें कड़ी चुनौती मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications