'मैंने इसका पूरा आनंद उठाया'- WWE SmackDown में Roman Reigns और Solo Sikoa के ऊपर हुए अटैक से खुश हुआ दिग्गज

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Dutch Mantell: पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड को लेकर अपना बयान दिया है। मेन इवेंट में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर चेयर से अटैक किया था। इस बात से मेंटल खुश दिखाई दिए।

Ad

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को द उसोज़ ने हरा दिया था। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस और सिकोआ ने उसोज़ की हालत खराब की। जिमी उसो को एंबुलेंस से ले जाया गया। मेन इवेंट में जे ने इसका बदला लिया और चेयर से रेंस, सिकोआ पर हमला किया। खासतौर पर उन्होंने सिकोआ को निशाना बनाया। साथ ही साथ उन्होंने रेंस को टाइटल के लिए भी चुनौती पेश कर दी।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने हमले के दौरान प्रदर्शित तीव्रता के लिए जे उसो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,

जे उसो ने जिस तरह हमला किया वो जबरदस्त था। आप चेयर की आवाज सुन सकते हैं, ऐसा लग रहा था कि लगातार गोलियां चल रही है। जे ने सिकोआ की अच्छे से पिटाई की। मैंने इसका पूरा आनंद उठाया।

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2023 में रेंस और जे उसो के बीच अब मैच पक्का लग रहा है। कंपनी द्वारा बहुत जल्द इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। इस स्टोरीलाइन में फैंस को मजा आ रहा है। आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कंपनी ने इस बात के संकेत भी दे दिए है कि आगे जाकर रेंस के ऊपर सिकोआ भी टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर और भी मजा आएगा।

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को हार से लगा झटका

रोमन रेंस भी अब द उसोज़ से सतर्क रहेंगे। उनके अगले कदम पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। पिछले लगातार दो प्रीमियम लाइव इवेंट्स में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ये देखकर उन्हें निराशा जरूर हुई होगी। Money in the Bank 2023 में जे उसो ने उन्हें पिन किया था। 1294 दिन बाद WWE रिंग में उन्हें पिन किया गया था। जब उनकी हार हुई थी तो सभी हैरान रह गए थे। किसी ने भी इस नतीजे के बारे में नहीं सोचा था।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications