"मैं Triple H को सलाम करता हूं"- WWE में Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline की सफलता पर दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

Dutch Mantell: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन पिछले कुछ महीनों से शानदार चल रही है। सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। अब पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने ब्लडलाइन की जबरदस्त बुकिंग के लिए ट्रिपल एच (Triple H) की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने इसे मास्टरफुल कहा है।

रोमन रेंस द ब्लडलाइन फैक्शन को लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन काम कर रहे हैं। इन सभी ने जबरदस्त काम किया। Royal Rumble 2023 में ये फैक्शन टूट गया था। ज़ेन ने अपने दोस्त केविन ओवेंस को बचाने के लिए रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। जे उसो ने भी इस ग्रुप से दूरी बना ली थी। अब बहुत चीजें बदल गई है। जे उसो एक बार फिर ब्लडलाइन में शामिल हो गए है। वहीं सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस भी साथ आ गए है।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा,

क्रिएटिव टीम ने बहुत अच्छा काम किया। स्टोरी को कुशलता पूर्वक आगे बढ़ाया गया और संभाला गया। मैंने बहुत कम बार देखा है कि इतने अच्छे से किसी स्टोरी को संभाला गया हो। सैमी ज़ेन परफेक्ट गाय हैं। उनकी पोजिशन जबरदस्त है। उन्होंने इस स्टोरीलाइन में अच्छा काम किया। जब जिस चीज की जरूरत थी तब उन्होंने वो किया। हमेशा फैंस को इस स्टोरी में उत्सुकता रही। अब ये WrestleMania में भी पहुंच गई है। मैं ट्रिपल एच और क्रिएटिव टीम को सलाम करता हूं। क्रिएटिव टीम ने कुछ खास चीजें इस स्टोरी में अभी तक दिखाई।

youtube-cover

WWE Raw में रोमन रेंस करेंगे धमाकेदार एंट्री

WrestleMania 39 में अब बहुत मजा आएगा। इस शो में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। द उसोज़ का मुकाबला भी केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। बहुत जल्द इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। सैमी और केविन को साथ लाने में कोडी रोड्स का बहुत बड़ा योगदान रहा। WWE Raw में अब इस हफ्ते रोमन रेंस और कोडी रोड्स का आमना-सामना हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links