Roman Reigns: WWE में इन दिनों द ब्लडलाइन (The Bloodline) बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा। अब कंपनी में पूर्व मैनेजर रहे डच मेंटल (Dutch Mantell) ने इस मैच के दौरान बहुत बड़ा फैसला लिए जाने की उम्मीद जताई है।Smack Talk पॉडकास्ट पर डच मेंटल ने उम्मीद जताई कि अभी Roman Reigns के टाइटल रन को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा:"मेरे हिसाब से WWE को इस कहानी को समाप्त नहीं करना चाहिए। मैं इस स्टोरी को SummerSlam के बाद भी जारी रखता और मैं जानता हूं कि कंपनी भी ऐसा कर सकती है। वो चौंकाने वाला फैसला लेकर रोमन के टाइटल रन का अंत भी कर सकते हैं। मैं मैचों के खराब फिनिश का हितैशी नहीं हूं क्योंकि उसके बाद फैंस बहुत नाराज हो जाते हैं। अगर रोमन को क्लीन जीत मिली क्योंकि वो अभी तक ऐसा ही करते आए हैं। वहीं उन्हें हराने वाला रेसलर नई ऊंचाइयों को छू सकता है।"Seth Rollins ने बताया कि WWE में Roman Reigns को टाइटल के लिए हराने का क्या महत्व होगा?सैथ रॉलिंस चाहे Roman Reigns को चैंपियनशिप के लिए ना हरा पाए हों, लेकिन Royal Rumble 2022 में उन्हें हराने के बहुत करीब जरूर आ गए थे। रॉलिंस ने हाल ही में IMPAULSIVE पॉडकास्ट पर ट्राइबल चीफ के टाइटल रन पर चर्चा करते हुए बताया:"मुझे नहीं पता कि इसके लिए मुझे बुक किया जाएगा या किसी और को। मगर इतना जरूर है कि जो भी उन्हें हराएगा, उसका करियर नई ऊंचाइयों को छू लेगा। वो एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं और उनके जैसे लेवल पर बहुत कम सुपरस्टार्स पहुंच सके हैं। उन्होंने किसी मॉब बॉस और ट्राइबल चीफ के रूप में अपनी लिगेसी कायम कर ली है। उनका करियर अब आखिरकार नई ऊंचाइयों को छूने में सफल रहा है।"WWE@WWEThat @WWERomanReigns chair assault at #RoyalRumble looked familiar... @WWERollins @HeymanHustle pic.twitter.com/1aymQSH1ww5759687That @WWERomanReigns chair assault at #RoyalRumble looked familiar... @WWERollins @HeymanHustle pic.twitter.com/1aymQSH1wwखैर इस समय रोमन रेंस SummerSlam 2023 में जे उसो के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने की तैयारी में जुटे हैं। जहां देखना दिलचस्प होगा कि वो अपने भाई के खिलाफ अपने शानदार सफर को जारी रख पाते हैं या नहीं।