Vince McMahon ने Roman Reigns के भाइयों से जुड़े एक मैच का फिनिश बदल दिया, WWE दिग्गज ने 'आरोप' जड़ते हुए किया दावा

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

The Usos: पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने हाल ही में द उसोज़ (The Usos) से जुड़े एक टैग टीम मुकाबले के बारे में बात की, जहां मैच का अंत तुरंत बदल दिया गया था।

Ad

मेंटल ने WWE में साल 2013 से 2016 तक काम किया था, ऑन-स्क्रीन मैनेजर के रूप में उन्होंने काम किया था। अपने रन के दौरान उन्होंने ज़ैक स्वैगर, सिजेरो और अल्बर्टो डेल रियो को मैनेज किया।

Smack Talk के हालिया एपिसोड में मेंटल ने रियल अमेरिकंस ज़ैक स्वैगर और द उसोज़ के बीच एक मैच को याद किया। पूर्व मैनेजर ने दावा किया कि उन्हें जिमी और जे पर जीत हासिल करनी थी, लेकिन विंस मैकमैहन ने शायद बाउट के बीच में फिनिश बदल दिया और द उसोज़ को जीत मिल गई।

यहां एक छोटी सी कहानी है। मैं बाहर था और स्वैगर अंदर थे। अचानर रेफरी कहा है कि फिनिश बदलो। मैंने कहा कि मुझे मत बताओ, उन लोगों को बताओ। उन्होंने मैच के बीच में फिनिश बदल दिया। हमारा मुख्य प्लान आगे बढ़ना था तब हम द उसोज़ से हार गए। और उन्होंने इसे बीच में ही बदल लिया। मुझे लगता है कि विंस मैकमैहन ने कहा कि फिनिश बदलो। मुझे ये चीज बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। हम इसके बाद पीछे चले गए थे और हमने कुछ नहीं कहा।

youtube-cover
Ad

WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच

द उसोज़ का अब WWE में बहुत बड़ा नाम हो गया। पिछले तीन साल से जिमी और जे उसो रोमन रेंस के साथ काम कर रहे हैं। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। उनकी इस सफलता के पीछे उसोज़ का बहुत बड़ा हाथ रहा। रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन ने भी बहुत नाम कमाया। हालांकि अब ये ग्रुप टूट गया है। जिमी और जे ने रेंस को धोखा दे दिया। WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मुकाबले में फैंस को बहुत मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications