WWE SmackDown में Bloodline के ओपनिंग सैगमेंट पर भड़का दिग्गज, जमकर लगाई लताड़

WWE
WWE दिग्गज का आया चौंकाने वाला बयान (Photo: WWE.com)

Dutch Mantell Questioned SmackDown Opening Segment: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ चौंकाने वाली चीजें हुईं। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बिना नई ब्लडलाइन ने अपना जलवा दिखाया। शो में इस ग्रुप का दबदबा देखने को मिला। जेकब फाटू ने अपनी ताकत से एक बार फिर सभी को हैरान किया। इवेंट के ओपनिंग सैगमेंट को लेकर अब पूर्व WWE मैनेजर और दिग्गज डच मेंटल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिएटिव टीम के ऊपर गुस्सा दिखाते हुए उन्होंने जमकर लताड़ लगाई है।

Ad

ब्लू ब्रांड की शुरूआत द ब्लडलाइन के एरीना में एंट्री के वीडियो फुटेज से हुई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू की जांच की। ये देखकर फाटू को गुस्सा आ गया और उन्होंने सभी के ऊपर हमला कर दिया। Sportskeeda Wrestling's Smack Talk के एपिसोड में इस सैगमेंट के ऊपर डच मेंटल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सुपरस्टार्स ने असल जिंदगी में सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला किया होता तो गिरफ्तार हो जाते। दिग्गज ने कहा कि WWE क्रिएटिव टीम को इस सैगमेंट में कुछ असलियत डालनी चाहिए थी। मेंटल ने खास सैगमेंट को लेकर कहा,

आइए एक मिनट के लिए इसे देखें। सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला। जब आप सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला करते हैं तो पुलिस आती है और गिरफ्तार करती है। ये भरोसा करने योग्य नहीं था। वो उन्हें पुश कर सकते थे और थोड़ा एग्रेसिव हो सकते थे। ये एक बेहतर स्थिति हो सकती थी। क्रिएटिव टीम को थोड़ा असलियत दिखानी चाहिए थी।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ बवाल

मेन इवेंट में इस हफ्ते जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ हुआ। मैच बहुत तगड़ा रहा लेकिन अंत में DQ से ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई। मुकाबले के बाद ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। खासतौर पर जेकब फाटू ने अपनी ताकत से सभी को धराशाई कर दिया। DIY ने भी एंट्री की लेकिन ब्लडलाइन से पार नहीं पा सके। अंत में कोडी रोड्स स्टील चेयर के साथ आए और टोंगा ब्रदर्स के ऊपर हमला किया। उन्होंने फाटू को भी शानदार अंदाज में कोडी कटर लगाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications