SmackDown का मेन इवेंट विवादों के घेरे में आया, WWE दिग्गज ने कड़े आरोप लगाते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

WWE दिग्गज ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के मेन इवेंट में इस बार विमेंस टाइटल एक्सचेंज सैगमेंट हुआ। दोनों ब्रांड्स का विमेंस टाइटल एक्सचेंज कर दिया गया हैं। बैकी लिंच (Becky Lynch) अब रॉ (Raw) विमेंस टाइटल के साथ फैंस को नजर आएंगी। वहीं शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के पास SmackDown विमेंस चैंपियनशिप आ गई हैं। इस सैगमेंट से पूर्व WWE मैनेजर डच मैंटेल (Dutch Mantell) खुश नजर नहीं आए। खासतौर पर बैकी लिंच ने जिस तरह यहां रिएक्ट किया वो मैंटेल को पसंद नहीं आया।

Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट को लेकर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Sportskeeda Wrestling Smack Talk के एपिसोड में डच मैंटेल ने टाइटल एक्सचेंज सैगमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मैंटेल ने कहा कि बैकी लिंच को इस दौरान अपने रोल के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। मैंटेल ने कहा,

बैकी लिंच कहीं अन्य जगह इस सैगमेंट में खोई हुई थीं। वो रिंग से चली गईं। उन्हें पता ही नहीं था कि आगे क्या करना है। जो भी बैकी लिंच ने किया वो बिल्कुल भी काम नहीं आया। बैकी लिंच से जो कहा गया था वो जबरदस्ती थी। शार्लेट फ्लेयर ने भी जो बयान दिया बिल्कुल अच्छा नहीं था। एकदम बेकार सैगमेंट ये देखने को मिला। मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आया। जब साशा बैंक्स ने एंट्री की तब बैकी लिंच चली गईं। इन चीजों का कोई मतलब नहीं बनता है।

youtube-cover

वैसे डच मैंटेल ने कुछ हद तक बैकी लिंच को लेकर सही बयान दिया है। बैकी लिंच हील के रूप में नजर आ रही हैं लेकिन फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं। ये बात खुद बैकी लिंच समझ नहीं पा रही हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी बैकी लिंच को फैंस ने चीयर किया लेकिन उन्हें खुद पता नहीं था कि कैसे रिएक्ट करना है। बैकी लिंच के हील टर्न को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। कई दिग्गज बैकी लिंच के इस कदम को बेकार बता रहे हैं। बेबीफेस रूप में बैकी लिंच ने शानदार काम किया हैं। शायद इसी रोल में उन्हें आगे भी नजर आना चाहिए था। देखना होगा कि आगे अब बैकी लिंच किस तरह काम करती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications