WWE दिग्गज ने तीन Superstars को बताया फ्यूचर का स्टार, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल?

डच मेंटल ने SmackDown के तीन स्टार्स की तारीफ की है
डच मेंटल ने SmackDown के तीन स्टार्स की तारीफ की है

WWE: पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने WWE मैनेजमेंट की तारीफ की है। उनका मानना है कि WWE इस समय स्मैकडाउन (SmackDown) रोस्टर के कई स्टार्स को अच्छे से आगे कर रहा है। इससे ये स्टार आगे और बड़े स्टार बन सकते हैं। उन्होंने ये बात the blue brand emanated में कही। इस शो के दौरान उन्होंने रोंडा राउजी (Ronda Rousey और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर भी बात की।

SmackDown शो के बाद पोस्ट रिव्यू शो Smack Talk में बात करते हुए डच मेंटल ने गुंथर, लेसी एवंस और लिव मॉर्गन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ये तीन स्टार्स अब फैंस को पसंद आ रहे हैं। फैंस उनके हील और बेबीफेस वर्क को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन तीन स्टार के पास फ्यूचर में मेगास्टार बनने का मौका है।

पूर्व WWE मैनेजर ने इन तीन स्टार्स को बताया 'फ्यूचर'

Smack Talk में उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने पिछले तीन हफ़्तों से ज्यादा बेहतर हालात हैं क्योंकि तब उनके पास कोई भरोसेमंद स्टार नहीं था। इन तीन स्टार्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि,

"मेरा मतलब है कि वो आपको अनुमान लगाने के लिए मजबूर करेंगे। आप नहीं जानते हैं कि वो क्या करने वाले हैं। मुझे लगता है कि गुंथर में बहुत ज्यादा क्षमता है। वो अब लोगों का ध्यान अपनी और खींचने में सफल हो रहे हैं। लेसी एवस भी एक हील के रूप में अच्छा कर रही है और लिव मॉर्गन भी फेस के रूप में लगातार सुधार कर रही है। इसी वजह से वो बेहतर हालात में हैं। तीन हफ्ते पहले उनके ऐसे हालत नहीं थे।"

शो को लेकर उन्होंने कहा कि इस हफ्ते SmackDown के शो को उन्होंने एन्जॉय किया है। पूर्व WWE मैनेजर ने आगे कहा कि जैफ जैरेट और रोंडा राउजी इस शो के सबसे ख़ास स्टार रहे। इसके अलावा ब्रॉक लैंसनर के मेन इवेंट में आने से फैंस का SummerSlam को लेकर रोमांच और ज्यादा बढ़ गया है।

youtube-cover

SmackDown शो की शुरुआत को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्टैफनी मैकमैहन का प्रोमो ठीक-ठीक था। लेकिन इसके बाद शो लगातार बेहतर होता गया। ये WWE द्वारा बुक किये गए पीछे कुछ एपिसोड में सबसे बेहतर था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।